×

सपा के पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो

समाजवादी पार्टी के एमएलए और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने शहर के एक सांस्कृतिक लोगों के व्हाट्स एप ग्रुप पर अश्लील विडियो पोस्ट कर दिया। हालांकि इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद ही एमएलए राजा अरिदमन सिंह ने ग्रुप में इस वीडियो के पोस्ट करने के लिए खेद व्यक्त कर दिया लेकिन इसके बाद यह मामला शहर भर में चर्चा का विषय बन गया है।

tiwarishalini
Published on: 22 Aug 2016 4:58 PM GMT
सपा के पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो
X

आगरा: समाजवादी पार्टी के एमएलए और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने सोमवार को शहर के सांस्कृतिक लोगों के एक व्हाट्स एप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। हालांकि इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद ही एमएलए राजा अरिदमन सिंह ने ग्रुप में इस वीडियो के पोस्ट करने के लिए खेद व्यक्त किया, लेकिन इसके बाद यह मामला शहर भर में चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम अखिलेश यादव के आदेश के बाद पुलिस विभाग ने अश्लील वीडियो को जब्त करने के लिए प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान चलाया था।

यह भी पढ़ें ... राष्ट्रपति की बेटी को भेजे अश्लील मैसेज, शर्मिष्ठा ने दर्ज कराया केस

राजा अरिदमन सिंह ने मांगी मांफी

-राजा अरिदमन सिंह वर्तमान में आगरा जिले के बाह क्षेत्र से एमएलए हैं।

-राजा अरिदमन सिंह का व्हाट्स एप में ग्रुप में डाला गया वीडियो जब ग्रुप से जुडे लोगों ने डाउनलोड किया तो उनके होश उड गए।

-जब इसकी जानकारी राजा अरिदमन सिंह को हुई तो वे भी परेशान हो गए।

raja-aridaman-singh

-इस पर राजा अरिदमन सिंह ने स्पष्टीकरण देते हुए ग्रुप में मैसेज भेजा कि वे इस वीडियो को डिलीट कर रहे थे और वह ग्रुप में चला गया, इसके लिए माफ कर दें।

-इस ग्रुप से कई अधिकारी, मीडियाकर्मी और महिलाएं भी जुडी हुई हैं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story