×

SP News: सपा की देश बचाओ देश बनाओ पद यात्रा का दूसरा चरण, 22 नवम्बर को वाराणसी से

SP News: उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 22 नवम्बर, 2022 से दूसरा चरण वाराणसी से प्रारम्भ होगा।

Anant kumar shukla
Published on: 15 Nov 2022 11:58 AM GMT
SP News Second phase of SP Desh Bachao Desh Banao Pad yatra
X

SP News Second phase of SP Desh Bachao Desh Banao Pad yatra (Social Media)

SP News: देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा पूर्व रक्षा मंत्री, प्रदेश के तीन बार मुख्य मंत्री रहे, मुलायम सिंह यादव के जयंती पर आदर्शों, नीतियों, विचारों तथा उनके 60 वर्षों के राजनीतिक जीवन के संघर्षों, उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 22 नवम्बर, 2022 से दूसरा चरण वाराणसी से प्रारम्भ होगा।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पदयात्रा के दौरान भाजपा द्वारा शोषित, प्रताड़ित और भयाक्रांत जनता के जख्मों पर मरहम लगाते हुए, सत्ता के विकल्प के रूप में समाजवादी विचारधारा, समाजवादी सरकार की नीतियों को लोगों के समक्ष रखेगें। उन्होने बताया कि गंगा तट के घाटों पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित करके तथा मशाल जुलूस निकाल कर नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करके दूसरे चरण का शुभारम्भ किया जाएगा। पदयात्रा वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर होकर इलाहाबाद पहुंचेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सभी उपरोक्त जनपद के विधायक, पूर्व विधायक, निवर्तमान संगठन व युवा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी को पदयात्रा में सहयोग करने व सम्मिलित होकर सफल बनाने के लिए कहा है। पदयात्रा की अगुवाई जिला गाजीपुर अभिषेक यादव द्वारा की जाएगी।

बता दें कि समाजवादी पार्टी द्वारा देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा की शुरूआत 9 अगस्त, 2022 से क्रांतिक दिवस के अवसर पर हुई थी। इसकी शुरुआत अभिषेक यादव द्वारा किया गया था। पद यात्रा के पहले चरण मे 58 दिन में 45 विधानसभाओं से होते हुए वाराणसी में समाप्त हुआ था। अखिलेश यादव ने कहा था कि इस यात्रा से जनता में जागरूकता पैदा होती है। युवाओं का तकलीफे सहते हुए यात्रा करना सराहनीय है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story