×

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- नहीं लगवाऊंगा बीजेपी की वैक्सीन

अखिलेश यादव ने अयोध्या में भूमि अधिग्रहण में सरकारी ज्यादती का शिकार हो रहे लोगों का पक्ष लिया और कहा कि सरकार को अगर विकास कार्यों के लिए किसानों की जमीन चाहिए। तो बाजार मूल्य पर ही लिया जाना चाहिए।

Shreya
Published on: 2 Jan 2021 10:14 AM GMT
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- नहीं लगवाऊंगा बीजेपी की वैक्सीन
X
नए साल में अखिलेश का चुनावी दांव, अयोध्या को करेंगे टैक्सफ्री, हर रोज मनेगी दीवाली

लखनऊ: नए साल में पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को उसके आंगन में घेरकर अपनी नई राजनीतिक रणनीति का संकेत दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद अयोध्या के किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही अयोध्या में रहने वालों से किसी तरह का टैक्स नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या को इस तरह विकसित करेंगे कि हर रोज लोग दीवाली मनाएंगे।

मैं बीजेपी के टीके पर नहीं कर सकता भरोसा

जहां वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी मिलने से पूरे देश में खुशी की लहर है तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि वो अभी वैक्सीन नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं अभी टीका नहीं लगवाने जा रहा हूं। मैं बीजेपी के टीके पर कैसे भरोसा कर सकता हूं। जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी। हम बीजेपी का टीका नहीं ले सकते।

किसानों के पक्ष में कही ये बात

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को अयोध्या से आए सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अखिलेश यादव ने भाजपा के आधार वोट में सेंध लगाने की कोशिश की। उन्होंने अयोध्या में भूमि अधिग्रहण में सरकारी ज्यादती का शिकार हो रहे लोगों का पक्ष लिया और कहा कि सरकार को अगर विकास कार्यों के लिए किसानों की जमीन चाहिए। तो बाजार मूल्य पर ही लिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: राजधानी लखनऊ में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं, छेड़छाड़ से तंग युवती ने की आत्महत्या

[video width="404" height="326" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Video-2021-01-02-at-3.36.39-PM.mp4"][/video]

अयोध्या को पूरी तरह टैक्स फ्री किया जाएगा

उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार बनने पर अयोध्या के किसानों को उचित मुआवजा दिलाएंगे। वहां सर्किल रेट भी बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या से आए लोगों ने बताया कि नगरनिगम बनने के बाद उन लोगों को सुविधा नहीं मिली लेकिन टैक्स खूब बढ़ा दिया गया है। इस पर अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में अयोध्या का खूब विकास करेंगे और अयोध्या को पूरी तरह टैक्स फ्री कर देंगे। अयोध्या में किसी भी रहने वाले से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। अयोध्या में इतना विकास करेंगे कि वहां रहने वाले लोग हर रोज दीवाली मनाएंगे।

अयोध्या के निवासी विभिन्न धर्मावलंबियों ने शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव का सम्मान किया और समर्थन का ऐलान किया है। धर्म प्रतिनिधियों का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज जो सभी समाज के लोग एक साथ आये हैं यही हमारा समाजवाद है। हमने अपनी पर्सनल आइडेंटिटी बचाकर रखी है। इसलिए हमारे देश को दुनिया मे सबसे अलग माना जाता है। यूनिटी और डाइवर्सिटी सिर्फ हमारे देश में है।

यह भी पढ़ें: BJP के दिग्गज नेता केसरीनाथ त्रिपाठी की तबियत बिगड़ी, लखनऊ PGI में भर्ती

भाजपा पर हमलावर हुए अखिलेश

उन्होंने कहा कि हम सभी ने बहुत तकलीफें देखी हैं। वैश्विक महामारी और सरकारों की वजह से जो काले दिन आए हैं , अब उनसे बाहर निकलने का समय आ गया है। भाजपा पर हमलावर अखिलेश ने कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसी पार्टी नहीं जिसने इतने झूठे वादे किए। हमें उम्मीद है आने वाले समय मे गंगा जमुनी तहजीब 2022 में एक बार फिर से देखने को मिलेगी।

आज समाजवादी पार्टी शुरुआत कर रही है जिससे देश प्रदेश खुशहाली की तरफ जाएगा। हम बचपन मे गुरुद्वारे भी गए मंदिर भी गए मस्जिद भी गए है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम सबके हैं देश दुनिया मे जो भी रह रहा है वो उनके भी है।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें: 14 जनवरी के बाद होगी पंचायत चुनाव की घोषणा, राजनीतिक दलों ने कसी कमर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story