×

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव समर्थकों संग पहुंचे लोहिया पार्क किया माल्यार्पण, योगी सरकार पर बोला हमला

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख ने जातीय जनगणना की मांग को आज गुरुवार को फिर दोहराया। उन्होने कहा जातीय जनगणना से सभी जातियों को अधिकार और सम्मान मिलेगा। उ

Jugul Kishor
Published on: 12 Oct 2023 7:36 AM GMT (Updated on: 12 Oct 2023 7:57 AM GMT)
Akhilesh Yadav
X

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (आशुतोष त्रिपाठी)

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गुरुवार (12 अक्टूबर) को डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर राजधानी लखनऊ स्थित लोहिया पार्क जाकर उनको नमन किया। अखिलेश यादव ने डॉक्टर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


माल्यार्पण करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, राममनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के संकल्पों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में समाजवाद को और ज्यादा मजबूत करने की बात कही। अखिलेश यादव ने कहा कि एक समय ऐसा आया था कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और डॉक्टर लोहिया एक साथ काम करना चाहते थे। आज संविधान पर हमला हो रहा है और संविधान को खत्म किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय चरम सीमा पर पहुंच गया है।


जातीय जनगणना से सभी जातियों को मिलेगा हक: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने जातीय जनगणना की मांग को आज गुरुवार को फिर दोहराया। उन्होने कहा जातीय जनगणना से सभी जातियों को अधिकार और सम्मान मिलेगा। उन्होने कहा, जातीय जनगणना हमारे समाज को जोड़ेगी और जो व्यवस्था बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने की थी और जाति को आरक्षण दिया था। क्योंकि जातियों से पिछड़ापन है, जातियां पिछड़ी हैं। इसलिए जातीय जनगणना हो जाएगी तो सभी जातियों को हक और सम्मान मिलेगा।

सर्वेंट डिप्टी सीएम को हम लोग जवाब नहीं देते: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के जेपीएनआईसी प्रकरण के बयान पर कहा कि हम लोग सर्वेंट डिप्टी सीएम का जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने अस्पतालों का सत्यानाश कर दिया। एक भी गरीब का लोहिया या सिविल जैसे सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं हो रहा है।


अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

अखिलेश यादव ने कहा, जय प्रकाश नारायण का म्यूजियम समाजवाद का संग्रहालय है। लेकिन योगी सरकार ने समाजवादियों का संग्रहालय नष्ट कर दिया। एलडीए और सरकार मिलकर उस म्यूजियम को बंद कर रही है। उन्होने कहा अगर नियत साफ होती तो जय प्रकाश नारायण जी को इस तरह पॉलिथीन से नहीं ढकवाते। योगी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा सरकार अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार छुपा रही है, अच्छी चीज बनी है उसको छुपा रहे हैं।


बुधवार को जेपीएनआईसी में हुआ था बवाल

सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेपीएनआईसी गए थे। उन्हे इस दौरान अंदर जाने से रोक दिया गया और ताला लगा दिया है। जिसके बाद अखिलेश यादव अपने समर्थकों सहित गेट फांदकर अंदर कूद गए और माल्यार्पण किया था।





Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story