×

Lucknow: सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के खिलाफ BJP ने दी तहरीर, CM योगी और उनके गुरु पर की अमर्यादित टिप्पणी

Anurag Bhadouria News :सपा नेता भदौरिया पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और ब्रह्मलीन संत अवैद्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगा है। BJP ने हजरतगंज थाने में एक तहरीर दी है।

aman
Written By aman
Published on: 12 Nov 2022 12:25 PM GMT (Updated on: 12 Nov 2022 1:03 PM GMT)
anurag bhadouria
X

Anurag Bhadouria (Social Media)

Anurag Bhadouria News : समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सपा नेता भदौरिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ब्रह्मलीन संत अवैद्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अनुराग भदौरिया के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर दी है।

गौरतलब है कि, अनुराग भदौरिया पर इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ मारपीट मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। वो मामला साल 2018 का था। तब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने एक टीवी चैनल के डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया से उलझ पड़े थे। तब आवेश में भदौरिया ने भाजपा प्रवक्ता के साथ हाथापाई की थी। इसी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा था।

CM योगी और उनके गुरु पर की थी टिप्पणी

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कई बार वो भाषाओं की मर्यादा लांघते भी रहे हैं। अक्सर टीवी डिबेट पर उन्हें 'हॉट टॉक' करते देखा जाता है। मगर, इस बार तो सपा प्रवक्ता ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु अवैद्यनाथ के खिलाफ ही अमर्यादित टिप्पणी कर दी। अनुराग भदौरिया के अमर्यादित बोल से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा रोष है। इस मामले में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में बीजेपी ने तहरीर दी है। सपा प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने तहरीर दी है। बाजपेई ने तहरीर में लिखा है कि सपा नेता ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ का नाम शरारत पूर्ण तरीके से जानबूझकर गलत उच्चारण करते हुए लिया। इससे लोगों में गुस्सा है।

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने तहरीर में कहा है कि, गोरक्षपीठ से करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। ये हिन्दू आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। सपा प्रवक्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ पर अनुचित टिप्पणी कर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। बीजेपी प्रवक्ता हीरो बाजपेई कई कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज थाने पहुंचे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अनुराग भदौरिया के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story