×

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू की टीम सोनिया से मिली, जताया भरोसा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

Harsh Pandey
Published on: 7 Aug 2023 4:43 AM GMT
प्रदेश अध्यक्ष लल्लू की टीम सोनिया से मिली, जताया भरोसा
X

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

सोनिया गांधी को दिलाया भरोसा...

इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से उनके ऊपर भरोसा व्यक्त करने एवं प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दिये जाने पर आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी को यह भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में नव गठित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

कांग्रेस पार्टी इसके लिए सतत सम्पर्क, संवाद एवं संघर्ष के रास्ते पर चलेगी। इस मौके पर अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिवगण जुबेर खान, बाजीराव खाड़े, धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी , राना गोस्वामी एवं सचिन नाईक मौजूद रहे।

सभी पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं...

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि सोनिया गांधी ने अजय कुमार ‘लल्लू’ एवं नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनको यह विश्वास है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सतत एवं प्रभावी प्रयास करेंगे तथा उ.प्र. की निरंकुश एवं तानाशाही सत्ता के खिलाफ जनआन्दोलन खड़ा कर उ.प्र. की जनता को निजात दिलाने का काम करेंगे, साथ ही साथ संगठन को व्यापकता प्रदान करने हेतु बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story