×

बहराइच के जिला अस्पताल में हुई हड़ताल, मरीज के घरवालों ने डॉक्टर को पीटा था

By
Published on: 9 Sep 2016 10:25 PM GMT
बहराइच के जिला अस्पताल में हुई हड़ताल, मरीज के घरवालों ने डॉक्टर को पीटा था
X

बहराइचः यहां के जिला अस्पताल में शुक्रवार रात एक डॉक्टर को लोगों ने जमकर पीटा। दरअसल, 15 साल के एक बच्चे को करंट लग गया था। उसे लोग अस्पताल लाए थे। यहां बच्चे को मृत बता दिया गया। बच्चे को परिजन घर ले गए तो वह जीवित था। उसे वापस लेकर वे अस्पताल पहुंचे। दोबारा जांच में डॉक्टर ने बच्चे को मरा हुआ बता दिया। उसके बाद हंगामा बरपा और डॉक्टर की पिटाई हो गई।

जिला अस्पताल में डॉक्टर को पीटने की घटना के बाद यहां के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। उनकी मांग बच्चे के घरवालों को गिरफ्तार करने की है।

क्या है मामला?

छोटी तकिया इलाके में 15 साल के रेयान नाम के बच्चे को खेलते वक्त करंट लग गया। उसे लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां बच्चे को मरा हुआ बताया गया। बच्चे को लेकर परिजन घर पहुंचे, तो उसके शरीर में हलचल शुरू हो गई। दोबारा उसे लेकर जिला अस्पताल वे लोग आए और वहां डॉक्टर की पिटाई शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर एएसपी और एडीएम समेत पुलिसबल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित लोगों को हटाया।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

डॉक्टर जहां परिजनों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं, बच्चे के घरवालों का कहना है कि अगर डॉक्टरों ने वक्त पर इलाज किया होता तो बच्चे की मौत नहीं होती। उन्होंने डॉक्टरों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है। एएसपी दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Next Story