पहले छात्रा से की दरिंदगी फिर जिंदा जलाया, 80 प्रतिशत झुलसी

Admin
Published on: 7 March 2016 10:17 AM GMT
पहले छात्रा से की दरिंदगी फिर जिंदा जलाया, 80 प्रतिशत झुलसी
X

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बिसरख ब्लाक के तिगड़ी गांव में एक युवक ने छात्रा का रेप किया। इसके बाद उसे जलाकर मारने की कोशिश की। विक्टिम करीब 80 प्रतिशत जल चुकी है। गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला दो समुदाय के बीच का है। लिहाजा गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

80 प्रतिशत जल चुकी है विक्टिम

-आग लगने की वजह से विक्टिम का शरीर करीब 80 प्रतिशत जल चुका है।

-उसे नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

-गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

क्या है मामला ?

-तिगड़ी गांव में विक्टिम अपने परिवार के साथ रहती है।

-पड़ोस में अजय नाम का शख्स भी रहता है। वह टेंट की दुकान चलाता है।

-पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रविवार देर रात अजय उनके घर आया और छात्रा को छत पर ले गया।

-वहां अजय ने पहले छात्रा से रेप किया।

-रेप के बाद उसे लड़की के शरीर में आग लगा दी।

आरोपी पक्ष ने क्या कहा ?

-आरोपी पक्ष का कहना है कि छात्रा ने खुद को आग लगाई है।

-घटना के समय अजय घर पर था। पुलिस ने भी उसे वहीं से गिरफ्तार किया था।

पड़ोसी लगा रहे कयास

-सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था।

-इसकी जानकारी विक्टिम के परिजनों को थी।

-इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अजय को घर बुलाया।

-इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ और विक्टिम ने खुद को आग लगा ली।

एसपी ने बताया:

-एसपी ग्रामीण अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं।

-छात्रा के होश में आते ही उसका भी बयान लिया जाएगा।

-आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस कर रही पूछता

पुलिस ने सोमवार सुबह करीब अजय को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसने बताया कि विक्टिम उसकी दोस्त है। उसने इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दिया।

Admin

Admin

Next Story