×

Firozabad News: अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Agneepath Scheme: गुरुवार को 6 दर्जन से अधिक युवाओं ने तहसील तिराहा पर जाम लगाते हुए उग्र प्रदर्शन किया है, जिसके चलते जाम लग गया।

Brajesh Rathore
Published on: 16 Jun 2022 7:32 AM GMT
Students protest against agneepat scheme
X

अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

Agneepath Scheme: सैन्यबलों में 4 साल के लिए सर्विस दिए जाने की घोषणा से भर्ती की तैयारी देख रहे युवाओं में आक्रोश भड़क गया। 6 दर्जन से अधिक युवाओं ने तहसील तिराहा पर उग्र प्रदर्शन किया। उसके बाद छात्रो की भीड़ बस स्टैंड के पास पहुँच गई। जहां पर पुलिस ने छात्रों की भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है।

युवाओं ने तहसील तिराहा पर जाम लगाकर किया विरोध

सेना में अग्निपथ नाम से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिसमें 4 साल तक ही युवाओं को सर्विश का मौका मिलेगा। चार साल के बाद छात्रों को बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने 4 साल बाद निकले गए छात्रों को सेंट्रल फ़ोर्स के साथ ही पुलिस में भर्ती के लिए वरीयता का आश्वासन दिया है। उसके बाद भी गुरुवार को 6 दर्जन से अधिक युवाओं ने तहसील तिराहा पर जाम लगाते हुए उग्र प्रदर्शन किया है। जिसके चलते जाम लग गया।

पुलिस ने दर्जन भर छात्रों को किया गिरफ्तार

जाम लगते ही वाहनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने छात्रों की भीड़ को खदेड़ दिया। उसके बाद छात्रों की भीड़ रोडवेज़ बस स्टैंड पर आ गए। जहां पर केंद्र की योजनाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों के उग्र प्रदर्शन देखकर भीड़ ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज होते ही छात्रोंमें भगदड़ मच गई। पुलिस ने गलियों में भाग रहे छात्रों की भीड़ का पीछा किया। काफी दूर तक खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने दर्जन भर छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

सरकार को 15 साल के लिए भर्ती करना चाहिए

पुलिस की कार्यवाही का छात्रों ने विरोध करते हुए कहा वह अपने हक के लिए ही प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को सेना में 4 साल की प्रक्रिया को बंद कर पूर्व जैसी स्थित को बहाल कर देना चाहिए। 4 साल की सर्विस के बाद वह क्या करेगे। उनके सामने भविष्य को लेकर चिंताए है। सरकार को 15 साल के लिए भर्ती करना चाहिए। जिससे उनका भविष्य अंधकार मय न हो। हमारी सरकार से मांग है कि तत्काल छात्रों के हिट को ध्यान में रखकर पूर्व वाली स्थित बहाल की जाए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story