×

एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले नेता अनपढ़ और बेवकूफ: हरदीप पुरी

1984 के दंगों पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के द्वारा किया गया एक जनसंहार था। एसआईटी का गठन हो चुका है और शीघ्र ही इस में न्याय होगा, इसकी आशा जगी है। इस दौरान महापौर प्रमिला पाण्डेय, विक्की छाबड़ा, अजीत सिंह छाबड़ा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय उपस्थित रहे।

Shivakant Shukla
Published on: 3 March 2019 2:35 PM GMT
एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले नेता अनपढ़ और बेवकूफ: हरदीप पुरी
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में चलाये जा रहे मन की बात कार्यक्रम के तहत रविवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी कानपुर पहुंचे। यहां पर कानपुर वासियों के सुझावों को जानने के लिए राज्य मंत्री ने भारतवर्ष ने अपनी ताकत पूरी दुनिया को दिखा दी है और मौजूदा समय में पूरा विश्व भारत के पक्ष में खड़ा है। यह हमारी केंद्र की मोदी सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश आज उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है।

राज्य मंत्री ने हरदीप पुरी ने बीजेपी के कार्यक्रम में कहा कि एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने और इमरान खान को धन्यवाद कहने वाले नेता अनपढ़ और बेवकूफ है। इसके साथ ही ऐसा बोलने वालों को देश द्रोही न बनने की नसीहत दी। पाकिस्तान और आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आज भारत की सरकार एक मजबूत सरकार है और भारत की छवि एक मजबूत राष्ट्र की छवि हो गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने एक स्वर से पाकिस्तान और आतंकवाद की निंदा की है और भारत का समर्थन किया है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा, एसआईटी के गठन से सिख दंगा पीड़ितों को मिलेगा न्याय

हमारे देश की सेना भी एक मजबूत सेना है और साहसी है। हमारे एमआईजी ने एफ-16 को मार कर गिराया। पाकिस्तान तो यह मानने को तैयार ही नहीं था कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक भी की है या उसके बाद हमने एयर स्ट्राइक की है लेकिन सुबह होते-होते ही मानने को विवश हुआ कि भारत के फाइटर प्लेन पाकिस्तान में आए, लेकिन हमने उनको खदेड़ दिया। पाकिस्तान का झूठ पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है। अब समय आ गया है कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त कर दिया जाए।

कांग्रेस और विपक्षी दलों पर उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि ऐसी घड़ी में भी विपक्षी दल तुच्छ राजनीति कर रहे हैं और मोदी विरोध में देश तक का विरोध करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि अपनी सेना पर भी वह प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। यह बड़ी विडंबना की बात है, पर देश की जनता मोदी जी के साथ है। 1947 के पहले वाली कांग्रेस को कहा कि ग्रेट पार्टी और सांसद सावित्री बाई फूले के पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

सिख दंगों पर न्याय की जगी है आशा

1984 के दंगों पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के द्वारा किया गया एक जनसंहार था। एसआईटी का गठन हो चुका है और शीघ्र ही इस में न्याय होगा, इसकी आशा जगी है। इस दौरान महापौर प्रमिला पाण्डेय, विक्की छाबड़ा, अजीत सिंह छाबड़ा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय उपस्थित रहे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story