×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP: सुभासपा की 'सावधान यात्रा' को ओपी राजभर ने किया रवाना, 27 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में होगी बड़ी रैली

Om Prakash Rajbhar : यह रथयात्रा एक महीने तक यूपी के सभी 75 जिलों से होकर बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 27 अक्टूबर को पार्टी के 20 स्थापना दिवस पर खत्म होगी।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 26 Sep 2022 6:01 AM GMT (Updated on: 26 Sep 2022 6:43 AM GMT)
subhaspa sbsp savdhan yatra omprakash rajbhar show green signal in lucknow
X

ओमप्रकाश राजभर

Om Prakash Rajbhar Saavdhan Yatra : साल 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए आज यानी सोमवार (26 सितंबर 2022) को 'सावधान यात्रा' (Savdhaan Yatra) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज नवरात्रि के पावन मौके पर उन्होंने राजधानी लखनऊ (Savdhaan Yatra In Lucknow) स्थित 6 पार्क रोड विधायक निवास स्थित पार्टी कार्यालय से रथ यात्रा को रवाना किया।

यह रथयात्रा एक महीने तक यूपी के सभी 75 जिलों से होकर बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 27 अक्टूबर को पार्टी के 20 स्थापना दिवस पर खत्म होगी। पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित 27 अक्टूबर की विशाल रैली ओमप्रकाश राजभर संबोधित करेंगे। इससे पहले, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और उनके सहयोगी भागीदारी पार्टी के नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे। एक महीने तक चलने वाली इस रथयात्रा में उनके पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के सभी जिलों, तहसील और ब्लॉक स्तर पर जन जागरूकता अभियान के जरिये अपनी पार्टी की नीतियों और ओमप्रकाश राजभर के द्वारा उठाए गए मुद्दों को दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक समाज के लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


रथ यात्रा से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस

रथ यात्रा की शुरुआत से पहले ओमप्रकाश राजभर (Sbsp Chief Om Prakash Rajbhar) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने एक बार फिर अपनी मांग को दोहराया। उन्होंने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को हक पूरा दिलाने की बात है। उन्होंने कहा, कि अगर हम बात शुरू करें तो प्रदेश की राजनीति में अर्कवंशी, बहेलिया, बंजारा, कछवाहा की पहली बार चर्चा हुई। आप लोग भी लंबे समय से देख रहे हैं इनकी कोई चर्चा नहीं करता था। आज अगर बात की जाए नाई, गौड़, प्रजापति, कश्यप, बिंद की तो वोट के लिए इन लोगों का इस्तेमाल होता है लेकिन उसके बाद सब भूल जाते हैं। इस नाते हम लोगों ने सावधान यात्रा के माध्यम से जनता के बीच में जाकर इनको समझा कर इनको सावधान करना चाहते हैं कि देखो जब तक प्रदेश में देश में जातिवार जनगणना नहीं होती तब तक हक हिस्सा नहीं मिलेगा।


'जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी...'

ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा, 'सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और भागीदारी पार्टी जातिवाद जनगणना करा कर 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' दिलाने के लिए निकल रहे हैं। हम और हमारे कार्यकर्ता जनता को सावधान करने के लिए जा रहे हैं कि जब सत्ता में पार्टियां रहती हैं तो वह जातिवार जनगणना नहीं कराती है। सत्ता से बेदखल होते ही हम लोग याद आ जाते हैं। चाहे वह सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा हो, चाहे प्राइवेट स्कूल में जब किसी नौकरी में अप्लाई करता है तो पेपर एक आता है। इस नाते भारतीय समाज पार्टी और भागीदारी पार्टी ने तय किया है कि जब देश एक है, संविधान एक है, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एक हैं तो इस देश में एक समान शिक्षा भी होनी चाहिए. ताकि सबको समान भागीदारी मिल सके। एक समान शिक्षा,अनिवार्य शिक्षा, पूरी शिक्षा की लड़ाई हम लोग सावधान यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर उसको बताने का काम करेंगे। बुंदेलखंड में यात्रा की अगुवाई कालूराम प्रजापति करेंगे।'


अरविंद राजभर- जुटने लगे कार्यकर्ता

वहीं, पार्टी महासचिव अरविंद राजभर (Arvind Rajbhar) ने कहा, कि 'पूरी तैयारी शुरू हो गई है। 26 सितंबर से 27 अक्टूबर तक यह यात्रा उत्तर प्रदेश से पटना तक होगी। आज नवरात्रि के शुभ दिन इसकी शुरुआत हो रही है। पार्टी शुभ दिन पर शुभ कार्य के लिए निकल रही है। आज लखनऊ से यात्रा शुरू होगी और हमारी पहली रैली अंबेडकरनगर जिले के सिकंदरपुर मखदुमपुर मैदान में रैली होगी। हमारे कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से आज रात में ही लखनऊ में पहुंचे हैं। जिस रूट पर कार्यक्रम तैयार किया गया उस रूट की सभी कार्यकर्ता है। सब यहां से निकल रहे हैं यह पूरे 1 महीने तक उत्तर प्रदेश में रथ यात्रा होगी और 27 अक्टूबर को इसका समापन पटना के गांधी मैदान में होगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story