×

Lucknow: सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची 12 थानों की पुलिस, सहारा सिटी में किया प्रवेश

Lucknow News : सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची है। सुब्रत रॉय के गोमतीनगर स्थित घर पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स पहुंची है।

aman
Written By amanReport Ashutosh Tripathi
Published on: 9 Dec 2022 10:21 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2022 10:30 AM GMT)
subrat roy arrest police enters sahara palace to arrest subrat roy
X

लखनऊ स्थित सहारा सिटी में प्रवेश करती पुलिस (Ashutosh Tripathi)

Lucknow News : सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय (Subrata Roy ) को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची है। सुब्रत रॉय के गोमतीनगर स्थित घर पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स पहुंची है। बताया जा रहा है एक पुराने मामले में आये वारंट पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंची है। लखनऊ स्थित सहारा शहर में पुलिस उनकी गिरफ़्तारी के लिए गई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची है। जानकारी के अनुसार, 12 थानों की पुलिस 'सहारा श्री' को गिरफ्तार करने गोमतीनगर स्थित उनके सहारा सिटी पहुंची। लेकिन, वो वहां नहीं मिले। सुब्रत रॉय के घर अभी भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी है। ये मामला बिहार के नालंदा का बताया जा रहा है। सहारा शहर का गेट पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

बिहार पुलिस ने मांगी लखनऊ पुलिस की मदद

बिहार पुलिस (Bihar Police) ने सबसे पहले यूपी पुलिस (UP Police) से संपर्क साधा और सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी में मदद मांगी। जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस गोमती नगर स्थित सहारा के दफ्तर पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सहारा सिटी में सुब्रत रॉय के खिलाफ जारी वारंट को अमल में लाने की कार्रवाई जारी है। बिहार के नालंदा जिले की उपभोक्ता न्यायालय (Consumer court) ने सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW notice) जारी किया है।

नहीं मिले सुब्रत रॉय

आपको बता दें कि, लखनऊ के पॉश इलाके में सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय का निवास स्थान है। एक पुराने मामले में शुक्रवार (08 दिसंबर) को सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने वारंट के साथ गोमतीनगर उनके घर पहुंची थी। लेकिन, सुब्रत रॉय वहां नहीं मिले। आपको बता दें, इसी साल 21 अप्रैल को भी सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस लखनऊ आई थी। तब एमपी के दतिया जिले की कोतवाली पुलिस सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने आई थी। सहारा ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ तब गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। सुब्रत रॉय के ऊपर दतिया में 14 केस दर्ज हैं। मध्य प्रदेश पुलिस की टीम गोमती नगर पुलिस को साथ लेकर सहारा शहर पहुंची थी। तब भी उनकी गिरफ़्तारी नहीं हो पायी थी। हालांकि, ताजा मामला बिहार के नालंदा का बताया जा रहा है।





aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story