×

माइक्रोसर्जरी से 12 घंटे में जोड़ी गईं NERVES, खेलते समय कटा था हाथ

Admin
Published on: 30 April 2016 6:55 AM GMT
माइक्रोसर्जरी से 12 घंटे में जोड़ी गईं NERVES, खेलते समय कटा था हाथ
X

नोएडा सात साल की बच्ची का हाथ चारा काटने वाली मशीन से बुरी तरह कट गया था। डॉक्टरों ने 12 घंटे के सफल माइक्रोसर्जरी के बाद उसकी कलाई जोड़ दी। अब तीन महीने में उसकी कलाई ठीक हो जाएगी और वह सारे काम कर सकेगी।

priya1

12 घंटे में जोड़ी गई कोशिकाएं

-डॉक्टरों की टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती एक-एक नर्व को जोड़ना था।

-छोटी-छोटी आर्टरी, वेंस, नव्र्स और टेंडनों को जोड़ना काफी मुश्किल भरा काम था।

यह भी पढ़ें... आर्मी हॉस्पिटल में लेप्रोस्कोपी तकनीक से पहली बार लीवर का सफल ऑपरेशन

-12 घंटे की कोशिश के बाद डॉक्टर को बच्ची के हाथ को उसकी कलाई से जोड़ने में कामयाबी मिली।

-फिलहाल बाएं हाथ में पूरी ताकत लौटने में करीब 2 से 3 महीने लगेंगे।

माइक्रोसर्जरी बनी वरदान

-माइक्रोसर्जन डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि रिप्लांटेशन, रिकंस्ट्रक्शन का सबसे बेहतरीन प्रारूप है।

-इससे न सिर्फ वहीं रूप मिलता है बल्कि खतरनाक दुर्घटना के बाद अंग वैसे ही काम भी करने लगते है।

-बच्चों के मामले में हाथ का बढ़ना जारी रहता है।

also read in english...Wrist of a girl replanted after a miraculous surgery in Noida

-संवेदना आमतौर पर अच्छी रहती है और उससे पहले की तरह पूरा काम लिया जा सकता है।

-माइक्रोसर्जरी में माइक्रोस्कोप की मदद से ऑपरेशन किया जाता है।

-इससे छोटे ब्लड वेसल्स और नर्व्स का एनास्टोमॉसिस करने में मदद मिलती है।

-इससे शरीर के कटे हुए हिस्सों को जोड़ने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें...पीठ में हो दर्द तो न करें नजरअंदाज, बन सकता है परेशानी का सबब

microscope

क्या था मामला?

-सात साल की प्रिया भारद्वाज अलीगढ़ में अपने घर में खेल रही थी।

-उस दौरान उसका हाथ चारा काटने वाली मशीन में चला गया।

-उसके बायं हाथ की कलाई का एक हिस्सा पूरी तरह कट गया।

-अंगूठा ही खाल के सहारे चिपका रहा।

Admin

Admin

Next Story