Lucknow Nidhi Murder Case: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सुफियान के पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

Lucknow Nidhi Murder: निधि गुप्ता मर्डर केस के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गयी है।

Anant kumar shukla
Published on: 18 Nov 2022 11:00 AM GMT (Updated on: 18 Nov 2022 11:07 AM GMT)
X

Lucknow Nidhi Murder Case

Lucknow Nidhi Murder Case: लखनऊ के पश्चिमी क्षेत्र स्थित दुबग्गा के डूडा कॉलोनी में निधि गुप्ता मर्डर का मुख्य आरोपी एवं 25 हजार के इनामी सूफियान को आज पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर पावर हाउस चौराहे पर पुलिस मुठभेड़ में सुफियान के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल सुफियान को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर उसे अस्पताल भेज दिया।

बता दें कि धर्म परिवर्तन को स्वीकार ना करने की वजह से सुफियान ने निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। निधि की मौत के बाद से ही पुलिस को आरोपी की तलाश थी। सूफियान की गिरफ्तारी के लिए मृतका के परिवारजनों ने आइआइएम राेड पावर हाउस चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। पीड़ित परिवार के साथ ही अन्य लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

25 हजार का घोषित हुआ था इनाम

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने निधि हत्याकांड के आरोपी पर 25000 का इनाम घोषित किया था। निधि की मौत के बाद पुलिस लगातार सुफियान की गिरफ्तारी के लिए दबिश रही थी। लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। सूफियान की गिरफ्तारी के लिए लगभग दो दर्जन पुलिस लगा दिए गए थे। सर्विलांस पर सुफियान के फोन की आखिरी लोकेशन चौक में मिली थी। उसको पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए भी भेजी गई थी। इसी क्रम में आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा सुफियान पर 25000 का इनाम घोषित कर दिया गया था।

ये नंबर हुआ था जारी

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि धारा 305 और 23/5(1) के आरोपी की सूचना देने वालों को 25000 का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नंबर भी जारी किया गया था। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी 94544 05099, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी 94544 01088, सहायक पुलिस आयुक्त का पूरी 94544 01492 और प्रभारी निरीक्षक थाना 94544 05256।

ये था पूरा मामला

दुबग्गा के डुडा कॉलोनी में सेक्टर H में रहने वाली निधि गुप्ता (17) ने पड़ोस में रहने वाले सुफियान द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के दबाव बनाने से तंग आकर शाम को सुफियान के घर पर शिकायत करने गई थी। आरोप है तभी सुफियान व उसके पिता राजू ने निधि को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान निधि को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कालोनी में रहने वालों ने कहा

यहां की ज्यादातर औरतों का कहना है कि लड़का मनचला था। नशा करता था। आती-जाती लड़कियों पर कमेंट करता था। इसके लिए उसका कई लड़कों और लड़कियों के साथ झगड़ा भी हुआ। उसका चाल चलन ठीक नहीं था। उसके गलत कामों में उसके पिताजी व परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा सह मिलता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़का- लड़की एक दुसरे से प्यार करते थे। लड़के के परिवार वाले लड़की की मां पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव दबाव बना रहे थे। लेकिन लड़की की मां इसके लिए तैयार नही थी। उस समय लड़के की मां लड़की के मां से धर्म परिवर्तन कर शादी की बात करने के लिए आई थी। लेकिन धर्म परिवर्तन को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी उसी समय लड़की वहां से निकली और लड़के के घर पर गई इसके बाद कहा जा रहा है कि छत पर उन दोनों लोगों में इस बात को लेकर कहासुनी हुई और लड़के ने धक्का दे दिया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story