×

अमित शाह से मिलने के बाद सुभासपा को राजभवन में कार्यालय के लिए मिला बंगला

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को कार्यालय खोलने के लिए राजभवन कॉलोनी स्थित आवास संख्या-दो में सरकारी बंगला दे दिया है। इस बंगले को सुभासपा के एक विधायक के नाम से दिया गया है।

Anoop Ojha
Published on: 21 Feb 2019 4:18 PM GMT
अमित शाह से मिलने के बाद सुभासपा को राजभवन में कार्यालय के लिए मिला बंगला
X

लखनऊ: उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को कार्यालय खोलने के लिए राजभवन कॉलोनी स्थित आवास संख्या-दो में सरकारी बंगला दे दिया है। इस बंगले को सुभासपा के एक विधायक के नाम से दिया गया है।

यह भी पढ़ें.......मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एलान, BJP ने वादा पूरा नहीं किया तो विकल्प खुला है

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश में गुरुवार को समीकरण बदलने लगे हैं। अभी तक भाजपा की सरकारों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की पहली मांग को उप्र सरकार ने मान लिया। इसमें ओम प्रकाश राजभर के कार्यालय और आवासीय व्यवस्था के लिए एक बंगला आवंटित करने की अनुमति दे दी गई है।

यह भी पढ़ें......ओम प्रकाश राजभर ने कहा- 24 तारीख को पार्टी करेगी बड़ा फैसला

इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से ओमप्रकाश राजभर और उनके बेटे अरविन्द राजभर ने भेंट की थी। शाह के सामने राजभर ने पिछड़ा आयोग में भागीदारी, उप्र में लोकसभा सीटों व प्रदेश कार्यालय की मांग रखी थी। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने उनकी मांगों को लोकसभा चुनाव से पहले पूरा करने की बात कही थी। इसी कड़ी में कार्यालय की मांग पूरी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें......ओम प्रकाश राजभर का बयान: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार निश्चित

दरअसल ओम प्रकाश राजभर पिछले कुछ समय से सरकार में उपेक्षा के साथ भाजपा संगठन के प्रति अपनी नाराजगी जता रहे थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में जाने का संकेत दे दिया था। राजभर ने चंदौली और घोसी लोकसभा सीटें अपनी पार्टी के लिए मांगी हैं। उनके विरोधी रवैये को देखते हुए भाजपा चुनाव से पहले उन्हें मनाने का प्रयास कर रही है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story