×

Sukhdev Rajbhar Ka Nidhan: नहीं रहे UP के पूर्व अध्यक्ष व BSP के दिग्गज नेता सुखदेव राजभर, योगी-अखिलेश यादव ने जताया दुख

Sukhdev Rajbhar Ka Nidhan: यूपी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और आजमगढ़ के दीदारगंज के BSP विधायक सुखदेव राजभर का निधन हो गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 19 Oct 2021 1:42 AM GMT (Updated on: 19 Oct 2021 1:58 AM GMT)
BSP, Sukhdev Rajbhar announces retirement from politics, letter written to Akhilesh Yadav
X

सुखदेव राजभर राजनीति से सन्यास का एलान: फोटो- सोशल मीडिया

Sukhdev Rajbhar Ka Nidhan: उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता सुखदेव राजभर का सोमवार (18 अक्टूबर) देर रात निधन हो गया है। गुर्द की बीमारी के कारण वे लखनऊ के गोमती नगर के चंदन हॉस्पिटल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि यहां पर उनका डायलसिस हो रहा था। उनके निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), सपा नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत कई नेता ने शोक व्यक्त किया है।

वर्तमान में सुखदेव राजभर बहुजन समाज पार्टी से आजमगढ़ के दीदारगंज से विधायक थे। सोमवार को देर शाम करीब 8:30 बजे के उनके निधन की खबर सामने आई। चंदन अस्पताल के एमडी डॉ. फारुख अंसारी ने बताया कि सुखदेव राजभर को गुर्दे के बीमारी थी, जिसके कारण उनका यहां डायलसिस हो रहा था। वे तीन दिनों से यहां भर्ती थे।

सुखदेव राजभर के निधन पर सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

सुखदेव राजभर के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा है, "उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं माननीय विधायक श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

अखिलेश यादव ने जताया दुख

उधर समाजवादी पार्टी नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा है, "अत्यंत दु:खद! यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अपूरणीय क्षति। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। 'सामाजिक न्याय' को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि।"



Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story