×

UP के नए DGP सुलखान सिंह ने संभाला चार्ज, सीएम योगी को कहा शुक्रिया

aman
By aman
Published on: 21 April 2017 2:34 PM GMT
UP के नए DGP सुलखान सिंह ने संभाला चार्ज, सीएम योगी को कहा शुक्रिया
X

लखनऊ: सुलखान सिंह यूपी के नए डीजीपी बन गए हैं। शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया। बता दें, कि सुलेखान सिंह ने जावीद अहमद की जगह ली है। हालांकि, ये कयास सत्ता परिवर्तन के बाद से ही लगाए जा रहे थे कि प्रदेश के डीजीपी को जल्द बदला जा सकता है, लेकिन योगी सरकार ने इसमें समय लिया। वहीं जावीद अहमद को पीएसी का डीजीपी बनाया गया है, जबकि आदित्यनाथ मिश्रा को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है।

और क्या बोले नए डीजीपी ?

-क्र‍िम‍िनल एक्टिव‍िटीज में अगर कोई शाम‍िल पाया जाता है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

-भले ही वो सत्ताधारी पार्टी का हो या न हो। हमें सीएम की ओर से सख्त निर्देश म‍िले हैं।

-पुल‍िस का काम जोखिम भरा काम है। गुंडागर्दी होगी तो कार्रवाई की जाएगी।

-यूपी पुल‍िस पूरी निष्पक्षता के साथ काम करेगी। हमारी प्राथम‍िकता जनता की सुरक्षा है।

-करप्शन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाली पदों को जल्द भरा जाएगा।

-'मैं लोगों को आश्वासन देता हूं क‍ि हमारी पुल‍िस सभी से एक समान व्यवहार करेगी।

-लोगों में व‍िश्वास जगाने जाने की जरूरत है क‍ि पुलिस उनकी सेवा के लिए है।

-एंटी रोम‍ियो स्क्वॉयड बिना म‍तलब क‍िसी को भी परेशान नहीं करेगा।

- व्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। गौरक्षा के नाम पर गलत काम नहीं होने देंगे।

कौन हैं सुलखान सिंह?

सुलखान सिंह (59 वर्ष) 1980 कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। मूलतः प्रदेश के बांदा से सम्बन्ध रखने वाले नए डीजीपी ने इंजिनियरिंग और लॉ की पढाई की है। प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी सुलखान सिंह का चार महीने बाद ही रिटायरमेंट है।



इसके अलावा शुक्रवार को 7 आईएएस और 12 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया। संतोष यादव एमडी मेट्रो नोएडा को प्रतीक्षारत किया गया। अमित मोहन प्रसाद को नोएडा मेट्रो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कौन-कौन हुए इधर से उधर ...

-अजय शुक्ला को मंडलायुक्त चित्रकूट मंडल बनाया गया है।

-एस वीएस रंगाराव को मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल बनाया गया।

-अमित मोहन प्रसाद को एमडी मेट्रो नोयडा का अतिरिक्त प्रभार

-हिमांशु कुमार का तबादला रद्द हुआ।

-अनुराग यादव को सचिव संस्थागत वित्त बनाया गया है।

-आलोक कुमार निदेशक एनआरएचएम बने रहेंगे।

-जबकि मंडलायुक्त देवीपाटन का तबादला रदद् किया गया।

-भावेश सिंह एडीजी इंटेलिजेंस होंगे

-आदित्य मिश्रा एडीजी क़ानून व्यवस्था बनाये गए हैं।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story