Sultanpur: इब्राहीमपुर में महिलाएं सड़क पर उतरी, कहा गोली मार दो पर ऐसे भूखे मत मारो

Sultanpur: इब्राहीमपुर में महिलाओं ने इंसाफ मांगते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा गोली मार दो, ऐसे भूखे मत मारो। प्रदर्शन कर रही महिलाएं गोद में मासूम बच्चों को लिए हुए थी।

Fareed Ahmed
Published on: 13 Oct 2022 1:42 PM GMT (Updated on: 13 Oct 2022 1:47 PM GMT)
X

Sultanpur News (news network)

Sultanpur News: सुल्तानपुर इब्राहीमपुर गांव छावनी में तबदील है। PAC के जवान यहां कैंप कर रहे हैं। इनकी परवाह किए बगैर आज चौथे दिन महिलाएं सड़क पर आ गई। महिलाओं ने इंसाफ मांगते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा एक तरफा गोली मार दो, ऐसे भूखे मत मारो। प्रदर्शन कर रही महिलाएं गोद में मासूम बच्चों को लिए हुए थी।

बीते सोमवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के दौरान स्थानीय बल्दीराय के एसएचओ अमरेंद्र बहादुर ने मंच पर खड़े होकर असंसदीय भाषाओं का इस्तेमाल किया था जिसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर थनाध्यक्ष को लेकर विरोध हो रहा था। बल्दीराय थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव में दर्जनों की संख्या में महिलाओं के सब्र का बांध गुरुवार सुबह टूट गया।

महिलाएं बच्चों को लेकर घरों के बाहर आ गई। महिलाओं ने "नारे तकबीर-अल्लाह हो अकबर" के नारे लगाए। सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा "हम लोगो को गांव से निकलने नहीं दे रहे हैं जैसे निकल रहे हैं पुलिस लाठी चार्ज कर रही है। बच्चे भूखे मर रहे हैं हम लोग भूखे मर रहे हैं। घर में आग लगा दिए हैं। पुलिस वाले लूट रहे हैं।" दरअसल महिलाओ का आरोप है कि वर्ग विशेष के नाते हम पर जुल्म हो रहा है

प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ विवाद

बता दें कि सोमवार की शाम इसी गांव में एक धार्मिक स्थल के पास डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ओर से पथराव हुआ, आगजनी की घटना अंजाम पाई। जैसे-तैसे मामला थमा लेकिन दूसरा पक्ष रात के अंधेरे में फिर उग्र हो गया। कई घरों में तोड़फोड़ किया, आगजनी की। अंत में एक पक्ष के विरुद्ध चार मुकदमे दर्ज किए गए। सैकड़ों लोगो के विरुद्ध केस दर्ज हुआ और कल 32 लोगो को जेल भेजा गया है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story