×

Sultanpur News: एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विनोद उपाध्याय, एक लाख रूपये का था इनाम

Sultanpur News: विनोद उपाध्याय प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल था। गोरखपुर पुलिस ने विनोद उपाध्याय पर एक लाख का इनाम किया था घोषित। विनोद उपाध्याय गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था ।

Fareed Ahmed
Published on: 5 Jan 2024 2:43 AM GMT (Updated on: 5 Jan 2024 4:32 AM GMT)
Sultanpur News
X

गैंगस्टर विनोद उपाध्याय (Newstrack)

Sultanpur News: यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में मार गिराया। ये मुठभेड़ गुरुवार देर रात सुल्तानपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई में हुई है। विनोद उपाध्याय प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल था। गोरखपुर पुलिस ने विनोद उपाध्याय पर एक लाख का इनाम किया था घोषित। विनोद उपाध्याय गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था । बदमाश अयोध्या जिले के मयाबाजार का रहने वाला था और उसके ऊपर करीब तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

एक लाख रुपये के इनामिया बदमाश विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी मयाबाजार थाना महाराजगंज अयोध्या को एसटीएफ टीम ने ढेर कर दिया। अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल माफिया विनोद कुमार उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।


गुरुवार देर रात बदमाश विनोद उपाध्याय और एसटीएफ के मध्य थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। जिसमें विनोद उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभियुक्त विनोद के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न -भिन्न थानों में दर्ज़ हैं, जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी शामिल हैं। प्रदेश के बड़े माफियाओं में विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था। पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है।

टॉप-10 माफियाओं में शामिल था विनोद उपाध्याय

माफिया विनोद उपाध्याय के पास से यूपी एसटीएप की टीम ने चाइनीज पिस्टल-30 बोर, स्टेन गन 9 एमएम फैक्ट्री मेड, जिंदा कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद की है। योगी सरकार ने 68 वांटेड माफियाओं की लिस्ट जारी की थी, उसमें टॉप-10 में विनोद उपाध्याय का नाम भी था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story