Sultanpur And Mohan Yadav: इस प्रदेश के दामाद हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, मोहन यादव का यूपी के सुल्तानपुर से है गहरा नाता

Sultanpur And Mohan Yadav: मोहन यादव की यूपी के सुल्तानपुर जिले के गांव कुर्रा दड़वा में ससुराल है, 1994 में यहां के ब्रह्मानंद की बेटी सीमा यादव से हुआ था उनका विवाह।

Fareed Ahmed
Published on: 11 Dec 2023 5:27 PM GMT
The new Chief Minister of Madhya Pradesh is the son-in-law of this state in Sultanpur, Mohan Yadav has a deep connection with Sultanpur of UP
X

सुल्तानपुर में इस प्रदेश के दामाद हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, मोहन यादव का यूपी के सुल्तानपुर से है गहरा नाता: Photo- Newstrack

Sultanpur News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का उत्तर प्रदेश के सुल्तापुर से गहरा रिश्ता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा की राजनीति में अंगद पांव जमाने वाले मोहन यादव यूपी के दामाद हैं। उनकी ससुराल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गांव कुर्रा दड़वा (फुलौना के निकट) में, वर्तमान में नगर के डिहवा विवेकानंद नगर मोहल्ला निवासी ब्रह्मादीन यादव (96) के यहां है। उनके सबसे छोटे साले विवेकानंद यादव ने बताया कि बहन सीमा यादव की शादी वर्ष 1994 में मोहन यादव जी से हुई थी।

छह माह पूर्व मोहन यादव की माता जी का निधन हुआ था तो परंपरा के अनुसार सीमा अपने मायके सुल्तानपुर आई हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साले विवेकानंद ने बताया कि उनके 96 वर्षीय पिता ब्रह्मानंद जी की तबीयत खराब चल रही तो मोहन यादव हर बार की तरह इस बार भी अपनी ससुराल सुल्तानपुर आए हुए थे।


मोहन यादव ने एलएलबी और पीएचडी किया है

एमपी के सीएम मोहन यादव 1994 में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री थे और तब से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। सीएम मोहन यादव ने एलएलबी और पीएचडी किया है। उनके पिता मध्य प्रदेश के टीआरएस कॉलेज (रीवा जनपद) में प्रधानाचार्य पद से रिटायर हुए। मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव तीन भाइयों में अकेली बहन हैं। मोहन यादव के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से सुल्तानपुर के लोगों काफी खुशी है। जनपद के लोगों ने उनके मुख्यमंत्री बनने पर प्रसन्नता व्याप्त है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story