×

Sultanpur News: शर्मनाक! रिटायर्ड डीआईजी ने मासूम के साथ किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज

Sultanpur News: पुलिस विभाग के बड़े ओहदेदार का एक शर्मनाक वाक्या सामने आया है। जिसमें एक मासूम बच्चे के साथ शारीरिक शोषण की बात सामने आई है।

Fareed Ahmed
Published on: 20 Feb 2024 11:36 AM GMT
sultanpur news
X

सुल्तानपुर में रिटायर्ड डीआईजी ने मासूम के साथ किया कुकर्म (सोशल मीडिया)

Sultanpur News: पुलिस विभाग के बड़े ओहदेदार का एक शर्मनाक वाक्या सामने आया है। जिसमें एक मासूम बच्चे के साथ शारीरिक शोषण की बात सामने आई है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बहरहाल जांच में तथ्य सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लंबे समय से रिटायर्ड डीआईजी कर रहा था शोषण, मां ने उठाई आवाज़

दरसअल पूरा मामला नगर कोतवाली के लक्ष्मणपुर का है। जहां रिटायर्ड डीआईजी ललित कुमार सिंह ने अपना घर बना रखा है। उसी आवास में बीते 2 साल से पास के ही गांव की एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। महिला का पति रोज़गार के सिलसिले में बाहर रहता है। महिला ने आरोप लगाया है कि बीते काफी समय से उसके छोटे बेटे के साथ आरोपी ललित कुमार कुकर्म कर रहा है। 17 फरवरी को भी सन्नाटा देखकर बच्चे को कमरे में खींच रहा था। तभी उसकी माँ पहुंच गई। बच्चे ने सारी बात माँ को बताई तो माँ के पैरो तले जमीन सरक गई। बहरहाल पूरी घटना की जानकारी उसने उच्च अधिकारियों को दी है।

बयान देने से बच रहे आलाधिकारी

बहरहाल उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से जांच के बाद रिटायर्ड डीआईजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी भी उसके कृत्यों का विरोध करती रही है। लेकिन रिटायर्ड डीआईज्ी इसके बाद भी मनमानी करता था। मामला हाईप्रोफाईल होने से पूरे मामले पर फिलहाल किसी तरह के बयान से अधिकारी बच रहे हैं। नगर कोतवाल श्रीराम पांडे ने फोन पर बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही साक्ष्य संकलन के आधार पर की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story