×

Sultanpur: खुलने लगी है गठबंधन की गांठें, प्रबुद्ध सम्मेलन में नन्दी का हमला

Sultanpur: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने जिले में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया।

Taaquweem Fatma
Published on: 2 March 2024 9:48 AM GMT
sultanpur news
X

प्रबुद्ध सम्मेलन में नन्दी का हमला (न्यूजट्रैक)

Sultanpur News: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने जिले में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और प्रदेश में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मंत्री जितेंद्र सिंह ने 18 साल के युवा और पहली बार वोटर बने युवाओं को मोदी सरकार की नीतियों से अवगत कराया। जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी का मत जानना ज़रूरी है, 10 साल हो गये पीएम मोदी को 2014 के बाद बहुत कुछ बदल गया है। लोगो को उम्मीदे बढ़ने लगी है। 2014 से पहले देश मे बेहाली थी।

बैठक के दौरान आगामी लोकसभा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इंडिया गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव एकतरफा रहेगा हम 400 सीटे जितने जा रहे है और ये हम नही जनता कह रही है।

नन्दी ने अखिलेश और राहुल पर कसा तंज़

सुल्तानपुर लोक सभा के क्लस्टर प्रभारी प्रदेश में कैबिनेट मिनिस्टर नन्द गोपाल नंदी ने भी इस दौरान इंडिया गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले भी टीपू और पप्पू साथ थे। इस बार भी साथ रहकर कुछ नहीं मिलने वाला। नंदी ने कहा कि गठबंधन की गांठे खुलने लगी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 24 घण्टे सातों दिन काम करते हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story