आपूर्ति अधिकारी ने कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर किया वितरित

कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जिला पूर्ति अधिकारी अपने कर्मचारियों को सैनिटाइजर, मास्क वितरित किया। इस समय कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी को देखते हुए आपूर्ति विभाग ने अपने कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया और कर्मचारियों को कोरोना से बचने का सलाह भी दिया।

Vidushi Mishra
Published on: 31 March 2020 1:06 PM
आपूर्ति अधिकारी ने कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर किया वितरित
X

बृजेन्द्र दुबे

मीरजापुर। कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जिला पूर्ति अधिकारी अपने कर्मचारियों को सैनिटाइजर, मास्क वितरित किया। इस समय कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी को देखते हुए आपूर्ति विभाग ने अपने कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया और कर्मचारियों को कोरोना से बचने का सलाह भी दिया। आपूर्ति विभाग इस संकट की घड़ी में जन-जन की मदद के लिए संकल्प लेकर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। जिले में देखा जा रहा है कि आपूर्ति विभाग जिले में नागरिकों के लिए राशन की व्यवस्था में लगी है।

ये भी पढ़े… तबलीगी समाज के लोगों की तेजी से तलाश की जाए- CM योगी

सभी कर्मचारी नियमित रूप से दफ्तर जा रहे है। कर्मचारियों के मन मे कोरोना वायरस को लेकर मन मे भय बना रहता है जिसको लेकर आपूर्ति अधिकारी कोई भूखा नही सोएगा इस संकल्प के साथ कार्य कर रहे है।

ये भी पढ़ें… कनिका पर बड़ी खबर: सामने आई 5वीं रिपोर्ट, फिर मची हलचल

इलेक्ट्रॉनिक फिंगर मशीन से होगा राशन का वितरण

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि गरीबों को अंत्योदय कार्ड धारकों को फ्री में राशन दिया जाएगा लेकिन सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जिस प्रकार इलेक्ट्रॉनिक फिंगर मशीन से अंगूठा लगाने पर वितरण किया जाता था उसी तरीके से वितरण किया जाएगा।

सभी दुकानों को निर्देशित किया गया है मास्क सेनीटाइजर ब्लॉक साबुन पानी के साथ सभी ग्राहकों का हाथ धुलवाकर अंगूठा लगवाया जाएगा। जबकि सवाल यह खड़ा होता है कि पूरे देश में कोरोना छूने से फैलने वाली बीमारी है।

सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में अंगूठा लगाने की प्रक्रिया में इस महामारी से निपटने के लिए अंगूठा लगाने का सिस्टम बन्द कर दिया गया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!