×

​​कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का जन्मदिन मनाया गया, 65 किलो के लड्डू को काटा

aman
By aman
Published on: 22 July 2017 2:47 PM GMT
​​कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का जन्मदिन मनाया गया, 65 किलो के लड्डू को काटा
X
​​कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का जन्मदिन मनाया गया, 65 किलो के लड्डू को काटा

लखनऊ: राजधानी के कैंट सीट से विधायक एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के जन्मदिवस पर शनिवार (22 जुलाई) को इको पार्क गीतापल्ली गेट आलमबाग पर विशाल दीपयज्ञ का आयोजन किया।

कार्यक्रम में 65 किलो के लड्डू को बतौर केक काटा गया। इस दौरान करीब 500 दिए भी जलाए गए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मंयक जोशी ने कहा, कि 'इसी तरह हम लोग अपने क्षेत्र की जनता की सेवा पूरी निष्ठा से करते रहेंगे।' इस अवसर पर भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ता एवं लखनऊ कैंट क्षेत्र के नागरिक मौजूद थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story