×

सुषमा स्वराज को भाजपा मुख्यालय पर कुछ यूं दी गई अंतिम विदाई

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Aditya Mishra
Published on: 7 Aug 2019 4:36 PM GMT
सुषमा स्वराज को भाजपा मुख्यालय पर कुछ यूं दी गई अंतिम विदाई
X
बीजेपी मुख्यालय में विधानसभा उपचुनाव और संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक आज

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संदेश में कहा कि सुषमा जी की पहचान प्रखर वक्ता और कुशल राजनेता के साथ ही संवेदनशील व्यक्त्वि के रूप में थी।

सुषमा जी में विलक्षण प्रतिभा थी, लोग उन्हें मंत्रमुग्ध होकर सुनते थे।

सुषमा जी के असमय निधन ने देश के राजनीतिक जगत में एक ऐसा रिक्त स्थान पैदा कर दिया है जिसकी भरपाई कठिन है।

ये भी पढ़ें...उन्नाव रेप पीड़िता की एक्सीडेंट की जांच के लिए रायबरेली पहुंची CBI की टीम

इस दुख की घड़ी में सुषमा स्वराज के परिवार को धैर्य व संबल की ईश्वर से प्रार्थना है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुषमा स्वराज ने भाजपा नेता के रूप में, दिल्ली की मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री व सांसद के रूप में जहां भी काम किया, उन्होंने उच्च मानक स्थापित किए।

सामंजस्य की अदभुत क्षमता वाली प्रखर नेता को नमन, ईश्वर उनकी चिर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

सुषमा स्वराज ने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में जो मानक स्थापित किये और जनमानस के मर्म को छूने का काम किया।

यही कारण है कि आज सभी उनकी अनंत यात्रा से स्तब्ध भी हैं और दुखी भी हैं।

पार्टी के राज्य मुख्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वराज में विलक्षण प्रतिभा थी।

हरियाणा सरकार में मंत्री, केन्द्र में सूचना प्रसारण मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री व विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने मानक स्थापित किये।

सुषमा स्वराज का चार दशक से अधिक का बेदाग स्वाभिमानी तथा संवेदनशील राजनैतिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता है। अपनी वाणी से सभी को मंत्रमुग्ध करने वाली सुषमा दीदी सभी को स्तब्ध करके आंखे नम कर गई है।

ये भी पढ़ें...शिकायत के डर से 5वीं के 6 छात्रों ने उठाया ऐसा कदम, घरवाले हो गये परेशान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story