×

Mob lynching Case: जानिए किसने किया ‘मॉब लिन्चिंग’ का खुला समर्थन, कहा- ‘मंदिर व गाय पर हमला करने का यही दंड’

Ballia News: शंकराचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप भीड़ द्वारा लिंचिंग के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। कहा कि मंदिर व गाय पर हमला करने पर लिंचिंग अवश्य होनी चाहिए।

Karuna Sindhu Singh
Published on: 11 March 2023 12:05 PM GMT
Mob lynching Case: जानिए किसने किया ‘मॉब लिन्चिंग’ का खुला समर्थन, कहा- ‘मंदिर व गाय पर हमला करने का यही दंड’
X

Ballia News: शंकराचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप भीड़ द्वारा लिंचिंग के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर व गाय पर हमला करने पर लिंचिंग अवश्य होनी चाहिए। ऐसा करने वालों को मुस्लिम समाज द्वारा ही दंडित करना चाहिए। सच्चा व अच्छा मुसलमान अवश्य ऐसे लोगों को दण्डित करेगा।

इस्लाम में चोरी हराम है

शंकराचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी स्वरूप ने शनिवार को बेलथरारोड जिला पंचायत के निरीक्षण गृह में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस्लाम में चोरी हराम है। कुरान के अनुसार इसका दंड दोनों भुजाओं को काट देना है। गो हत्या प्रतिबंधित है। चोरी से गो हत्या बड़ा पाप है। हम गाय को माता मानते हैं। कोई जरूरी है कि गाय के मांस को ही खाया जाए। हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात करने व हमला करने के लिए गो हत्या हो रही है।

मंदिर व गाय पर हमला करने पर लिंचिंग अवश्य होनी चाहिए- स्वामी आनंद स्वरूप

ऐसे में अगर भीड़ ने लिंचिंग की तो यह अच्छा काम हुआ। मंदिर व गाय पर हमला करने पर लिंचिंग अवश्य होनी चाहिए। ऐसा करने वालों को मुस्लिम समाज को ही दंडित करना चाहिए। सच्चा व अच्छा मुसलमान अवश्य ऐसे लोगों को दण्डित करेगा। प्रतिबंधित कार्य करना इस्लाम में हराम है। वह बिहार के सीवान जिले में गोमांस ले जाने के शक में भीड़ द्वारा बेरहमी से एक मुस्लिम व्यक्ति की मौत के मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

स्वरूप ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इंग्लैंड में भारत को लेकर बयानों पर कहा कि राहुल गांधी अपने बयानों के कारण भाजपा को लाभ पहुंचा रहे हैं। संघ राजनीति से दूर रहता है। भाजपा व संघ अलग-अलग आयाम हैं। कांग्रेस केवल हिन्दुओं पर हमले व मुस्लिम तुष्टिकरण का काम कर रही है। हिंदू धर्म व संस्कृति पर हमले के मामले में कांग्रेस नेता मौन साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गंभीर राजनेता नहीं हैं। 200 वर्ष तक हमारे देश पर शासन करने वाले ब्रिटेन में मोदी विरोध के कारण भारत का विरोध करना उचित नहीं है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story