×

स्वामी प्रसाद ने बनाई नई पार्टी, चौधरी-कुशवाहा भी आ सकते हैं साथ

By
Published on: 17 July 2016 4:29 PM GMT
स्वामी प्रसाद ने बनाई नई पार्टी, चौधरी-कुशवाहा भी आ सकते हैं साथ
X

लखनऊ: पिछले महीने मायावती की बहुजन समाज पार्टी से अलग हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपनी नई पार्टी बना ली है। मौर्य ने 'बहुजन लोकतांत्रिक मंच' के नाम से नई पार्टी बनाई है। वे 22 सितंबर को लखनऊ में एक बड़ी रैली से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मिशन की शुरुआत करेंगे।

और क्या कहा स्वामी ने ?

-इस संबंध में स्वामी ने कहा है कि वो लखनऊ में 22 सितंबर को एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं।

-स्वामी ने बताया कि देवी पाटन मंडल, बस्ती मंडल, गोरखपुर मंडल, फैजाबाद मंडल, और इलाहाबाद, वाराणसी मंडल की कमेटियां गठित की गई हैं।

-इनमें पदाधि‍कारियों की नियुक्ति भी हो गई है।

-जिले के पदाधिकारी विधानसभा के पदाधिकारी की नियुक्ति करेंगे.

मंडलों का दौरा करेंगे स्वामी

-स्वामी ने कहा, वे 22 सितंबर की रैली को सफल बनाने के लिए 31 जुलाई से प्रदेश के अलग-अलग मंडलों का दौरा करेंगे।

-स्वामी आगामी 1 सितंबर को बस्ती, 2 सितंबर को गोरखपुर और 3 सितंबर को फैजाबाद मंडल का दौरा करेंगे।

-वे 8 सितंबर को इलाहाबाद और 11 को आजमगढ़ भी जाएंगे।

-स्वामी ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए वो खुद मंडल स्तर पर अपने साथियों के साथ जाएंगे।

-स्वामी ने 24 जुलाई को पश्चिम यूपी के सभी मंडलों की बैठक बुलाई है।

आरके चौधरी और कुशवाहा से भी चल रही है बातचीत

-स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा, बसपा के पूर्व नेता आर के चौधरी और बाबू सिंह कुशवाहा के अलावा अन्य लोगों से भी बात हो रही है।

-अभी कुछ भी तय नहीं है लेकिन 22 सितंबर को रैली का नजारा बहुत कुछ साफ कर देगा।

Next Story