×

Shrikant Tyagi Case: स्वामी प्रसाद ने नोएडा सीपी आलोक कुमार को भेजा 11.50 करोड़ के मानहानि का नोटिस

Shrikant Tyagi Case: बता दें एक दिन पहले (शुक्रवार) को स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था त्यागी मामले में बिना कोई जांच के कमिश्नर ने उनका नाम लिया। इस वजह से अब वह उनके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 13 Aug 2022 11:29 AM GMT
Shrikant Tyagi with Swami Prasad Maurya
X

Shrikant Tyagi with Swami Prasad Maurya (Image:Socail media)

Shrikant Tyagi Case: नोएडा का गालीबाज श्रीकांत त्यागी भले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका हो लेकिन इस मामले को लेकर खाकी और खादी के बीच अब जंग शुरू हो गई है। श्रीकांत त्यागी से रिश्तों को लेकर घिरे पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी इस मामले में गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्रनर आलोक कुमार के खिलाफ मानहानि का दावा ठोंक दिया है। उन्होंने 11.50 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस नोएडा के सीपी आलोक कुमार को भेजा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीकांत त्यागी मामले में बिना जांच पड़ताल के मीडिया के जरिए खुद को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

बता दें एक दिन पहले (शुक्रवार) को स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था त्यागी मामले में बिना कोई जांच के कमिश्नर ने उनका नाम लिया। इस वजह से अब वह उनके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे। जिसके बाद आज उन्होंने 11.50 करोड़ का नोटिस उन्हें भेज दिया है। स्वामी ने इसे बीजेपी की साजिश करार देते हुए खुद को बदनाम करने का आरोप लगाया है। श्रीकांत त्यागी के साथ फोटो पर स्वामी प्रसाद ने कहा कि उनका नाम त्यागी ने नहीं बल्कि नोएडा के पुलिस कमिश्नर ने उछाला है। बीजेपी के नेता बताएं उनकी त्यागी के साथ फोटो कैसे है।

वहीं त्यागी की गाड़ियों में लगे पास को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'मुझे खुद आज विधानसभा का पास जारी हुआ है। मैं कैसे किसी को पास दे सकता हूं। वो भी 2022 का पास है। श्रीकांत के पास 2023 का पास था, तो इसका जवाब बीजेपी दे। आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी के बारे में कैबिनेट मंत्री स्वंतत्रदेव सिंह ने कहा था कि वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ बीजेपी में आया था और उनके भाजपा छोड़ने के बाद चला गया था। बीजेपी से उसका कोई नाता नहीं है। जबकि बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं के साथ त्यागी की फोटो वायरल हुई थी।

14 दिन की रिमांड पर श्रीकांत त्यागी

मेरठ से गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी फिलहाल 14 दिन की पुलिस रिमांड पर है। श्रीकांत त्यागी ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किए गए एफआईआर में जमानत याचिका दायर की थी। त्यागी पर दर्ज 420, 419, 482 IPC के केस में सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story