×

सच्चिदानंद समेत इनपर, साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप

डेरा सच्चा सौदा के बाद बस्ती का संतकुटीर आश्रम सुर्खियों में है, जहां के बाबा स्वामी सच्चिदानंद समेत 4 महंतों पर आश्रम की साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला साम

Anoop Ojha
Published on: 20 Dec 2017 8:17 AM GMT
सच्चिदानंद समेत इनपर, साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप
X

गोरखपुर /बस्ती:डेरा सच्चा सौदा के बाद बस्ती का संतकुटीर आश्रम सुर्खियों में है, जहां के बाबा स्वामी सच्चिदानंद समेत 4 महंतों पर आश्रम की साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।छत्तीसगढ़ की दो लड़कियों और बस्ती की दो लड़कियों ने मारपीट,शोषण व दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिस तरह से लड़कियों के शरीर पर चोट के निशान हैं उस से अंदाजा लगाया जा सकता है की किस तरह से उन को यातनाए दी गई है।

स्वामी सच्चिदानंद समेत इनपर, साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सच्चिदानंद समेत इनपर, साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप

सदर कोतवाली इलाके के अमहट घाट के पास बने संत कुटीर धाम आश्रम में भक्ति के नाम पर साधवियों से शोषण का मामला सामने आया है, आश्रम में रह रही चार साध्वियों ने आश्रम के स्वामी सच्चिदानंद ,परम चेतनान्न्द,विश्वासानन्द, ज्ञान बैराज्ञया नंद पर लड़कियों को बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित साध्वियों का कहना है कि आश्रम में उन के साथ दुष्कर्म किया जाता था। मना करने पर रस्सी में बाध कर यातनाएं दी जाती थी,किसी तरह आश्रम से भाग जान बचा कर एसपी आफिस पहुंची। जहां पर उन्होंने आपबीती सुना कर जान माल की गुहार लगाई।

वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए हैं। आश्रम पहुंच कर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़कियों के मेडिकल का आदेश एसपी ने दिया है।

स्वामी सच्चिदानंद समेत इनपर, साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सच्चिदानंद समेत इनपर, साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप

वहीं पीड़ित लड़कियों का कहना है कई प्रदेशों में आश्रम चलता है,जिनमें दिल्ली नरेला गोगा मोड़, संत लोक आश्रम, ब्रजघाट गढ़ मुक्तेश्वर आश्रम,बिहार में काकोलत मार्ग पर संत कुटीर आश्रम,बिहार के नवादा जिले में ग्राम सूडी में संत कुटीर आश्रम,मुंबई के किथौरी रोड बिरार स्टेशन मोहक सीटीसी बिल्डिंग में आश्रम है। इस के अलावा कई अन्य जगहों पर भी बाबा का आश्रम चल रहा है।

जिसमें प्रमिला बाई और कमला बाई लड़कियों को बहला फुसला कर शोषण के लिए मनाती हैं, जो लड़कियां मान जाती हैं उन के साथ शोषण किया जाता है। जो लड़कियां विरोध करती हैं उन के साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया जाता है,पीड़ित लड़कियों ने पुलिस में दिए शिकायती पत्र में बाबा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा नाम बदल कर अपराध करते हैं, इन के खिलाफ बस्ती में दयान्नद के नाम से मुकदमा चल रहा है, बाद में इन्होंने अपना नाम बदल कर सच्चिदानंद कर लिया।

क्या कहना है आश्रम के संचालक का

वहीं आश्रम के संचालक धरम राज चौधरी का कहना है कि लड़कियों द्वारा लगाया जा रहा आरोप निराधार है,पैसों की हेरफेर के मामले में इन को आश्रम से निकाल दिया गया था।इन के साथ मारपीट व शोषण नहीं किया गया।

स्वामी सच्चिदानंद समेत इनपर, साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सच्चिदानंद समेत इनपर, साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप

क्या कहना है एसपी संकल्प शर्मा का

वहीं एसपी संकल्प शर्मा का कहना है संतकुटीर धाम आश्रम धाम में रहने वाले बाबा सच्चिदानंनद समेत 4 लोगों पर बंधक बना कर पीटने और दुष्कर्म का लड़कियों ने आरोप लगाया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। आश्रम में लोग ईश्वर की खोज के लिए जाते हैं, लेकिन जिस तरह से आश्रम के बाबाओं पर यह आरोप लगा है उससे समाज में लोगों का इन आश्रमों से विश्वास उठ जाएगा

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story