×

UP Legislative Council: स्वतंत्र देव सिंह ने दिया इस्तीफा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बनाये गए विधान परिषद में नेता सदन

UP Legislative Council: सूत्रों का कहना है कि स्वतंत्र देव सिंह ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। इसी के साथ उनके स्थान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नेता विधान परिषद बनाये जाने की जानकारी आ रही है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 10 Aug 2022 8:55 AM GMT (Updated on: 10 Aug 2022 9:08 AM GMT)
swatantra dev singh resigns from the post of vidhan parishad leader keshav prasad maurya new leader
X

swatantra dev singh resigns from the post of vidhan parishad leader keshav prasad maurya new leader (Image: social media)

UP Legislative Council: उत्तर प्रदेश में आज अचानक हुए एक बड़े घटनाक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नेता विधान परिषद बना दिया गया है। हालांकि, इस संबंध में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

सूत्रों का कहना है कि स्वतंत्र देव सिंह ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। इसी के साथ उनके स्थान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नेता विधान परिषद बनाये जाने की जानकारी आ रही है।

आपको बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह अब सिर्फ जलशक्ति मंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने जुलाई के आखिर में बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो गया था। वह 2019 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। उनके अध्यक्ष रहते भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 255 सीटें जीती थीं। स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी।

केशव प्रसाद मौर्य वर्तमान में उप मुख्यमंत्री हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह फूलपुर लोकसभा सीट से तीन लाख से अधिक मतों से जीते थे। अप्रैल 2016 में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। केशव प्रसादो भाजपा में पिछड़े वर्ग के नेता के तौर पर जाना जाता है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पल्लवी पटेल से 6 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए थे। लेकिन उन्हें उप मुख्यमंत्री पद पर बरकरार रखा गया और हाल ही में वह विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story