×

Jhansi News: झाँसी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- यहां की मिट्टी के कण कण में देश प्रेम है

Jhansi News: स्वतंत्र देव सिंह ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव पर यहां आना अत्यंत ही सौभाग्य की बात है। आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा ।

B.K Kushwaha
Published on: 10 Aug 2022 4:27 PM GMT
Tricolor yatra taken out in Jhansi, Swatantra Dev Singh said – there is love for the country in every particle of the soil
X

झाँसी: स्वतंत्र देव सिंह ने झाँसी में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Jhansi News: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा कि झाँसी की मिट्टी के कण-कण में देश प्रेम है। इस आजादी के अमृत महोत्सव पर यहां आना अत्यंत ही सौभाग्य की बात है। यह बात उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में कही है।

उन्होंने कहा कि मोदी की सोच है कि जब आजादी के 75वे वर्ष में प्रवेश करें तो उसे पूरे धूमधाम के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाए, और हर घर पर तिरंगा लहराए और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के चरणों में नमन करें। आज आजादी के अमृत महोत्सव में भारत के प्रति भावना भी है, साधना भी है और नए संकल्पों की शक्ति भी है।


पीएम मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की- स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ( PM Nrendra Modi) ने भारतीय होने पर गर्व की अनुभूति को और बढ़ाने के लिए हम सभी देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की है। इस अपील से जिस उत्साह के साथ हमारे देश भक्त, देश के बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग जुड़ रहे हैं, वह अपने आप में अद्भुत व अकल्पनीय है। स्वतंत्र देव सिंह ने सभी से अपील की है कि इस पर्व को पूरी खुशियों के साथ मनाएं और जिस भारत का सपना हमारे शहीदों ने देखा था उस भारत के निर्माण के लिए हम अपना सर्वस्व समर्पित करके आगे बढ़ते रहें।

रैली की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने की। इस तिरंगा यात्रा के संयोजक थे शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे। इस अवसर पर महानगर के सभी जनप्रतिनिधि हिमांशु दुबे प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ,विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव पारीछा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, मुकेश मिश्रा ,पवन गौतम, हरगोविंद कुशवाहा, रमा निरंजन, डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान, किरण बुक सेलर ,सुबोध गुबरेले ,संतोष सोनी, प्रदीप सराओगी, मनमोहन गेरा, राजू बुक सेलर, चंद्रभान राय ,बालमुकुंद अग्रवाल, महामंत्री अमित साहू ,नंदकिशोर भीलवारे ,मनोज गुप्ता ,अनुज निखरा, अंकुर दिक्षित ,जगदीश साहू, अखिलेश गुप्ता, जगदीश कुशवाहा, रोहित गोठनकर ,संजीव तिवारी ,अमित श्रीवास्तव ,प्रियांशु डे ,सौरव मिश्रा, शशांक गुरनानी, करुणेश बाजपाई ,राजकांतेश वर्मा, रोहित लोधी ,अभिषेक जैन, ऋषि सैनी ,नागेंद्र पाल, मनोज श्रीवास ,जितेंद्र तोमर ,अंकित साहू, अमित सिंह जादौन, संजय लॉन्ग सन, विकास कुशवाहा ,कपिल वीरसेनिया, सुमन पुरोहित ,गिरजा तिवारी, नीता अवस्थी, अपर्णा दुबे ,नीलम सकरिया, ममता साहू, अमर सिद्ध , आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

वहीं, मऊरानीपुर मे आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगाँठ पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को भव्यता के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में मऊरानीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तिरंगा लहरा कर किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, नगरपालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य, जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि आर पी निरंजन, पूर्व विधायक बिहारीलाल आर्य,जिला महामंत्री प्रदीप पटेल, अरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, प्रमोद चतुर्वेदी ,सहजेंद्र सिंह बघेल,ब्लॉक प्रमुख आंनद परिहार,चंचल कंथारिया दिनेश राजपूत, मोहन पुरवार, भारती आर्या,नेहिल सिंघई, मोनू मौर्या,जिला पंचायत सदस्य प्रतिपाल सिंह झाँकरी,सोहन घोष, अनुज मिश्रा,शेलेन्द्र सिंह भदौरिया, जगदेव शर्मा, सुभाष सोनी सहित नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story