×

गरीबों की खुशहाली नहीं चाहती कांग्रेस: स्वतंत्र देव सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज विपक्षी दलों पर सीएए को लेकर जनता में भ्रम फैलाने के लिए गलतबयानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के कारण मुसलमानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।

Harsh Pandey
Published on: 17 Dec 2019 4:22 PM GMT
गरीबों की खुशहाली नहीं चाहती कांग्रेस: स्वतंत्र देव सिंह
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज विपक्षी दलों पर सीएए को लेकर जनता में भ्रम फैलाने के लिए गलतबयानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के कारण मुसलमानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सभी फैसले राष्ट्रहित में और गांव, गरीब, किसान, नौजवान और समाज के हर तबके के लोगों की खुशहाली के लिए ले रहे है। यह बिल गरीब, शोषित व वंचितों के हित में है।

इसके साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस गरीबों की खुशहाली नहीं चाहती है। नागरिकता संशोधन विधयेक को पूरे राष्ट्र ने स्वीकार किया है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

दरअसल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज मैनपुरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए देश का बटवारा धर्म के आधार पर कराया था। इसके पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मैनपुरी में ब्रज क्षेत्र की मण्डल प्रवासी बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को भी संबोधित किया।

मण्डल प्रवासी बैठक को किया संबोधित...

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मण्डल प्रवासी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े सदस्य संख्या वाले राजनीतिक दल भाजपा की बूथ संरचना के बाद अब मण्डल संरचना तैयार करने की जिम्मेदारी हम सब पर है।

कर्तव्यनिष्ठ, समर्पित और निष्ठावान...

मण्डल प्रवास के लिए जाने वाले पार्टी के पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि मण्डल प्रवासी के रूप में कर्तव्यनिष्ठ, समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मण्डल पदाधिकारी के रूप में चयनित करने की जिम्मेदारी आपके ऊपर है। प्रदेश के 1918 सांगठनिक मण्डलों में समितियों के गठन का काम आपकों मण्डल अध्यक्षों के साथ मिलकर 5 जनवरी तक पूरा करना है।

प्रत्येक मण्डल में मण्डल अध्यक्ष के अलावा 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री व 1 कोषाध्यक्ष समिति के पदाधिकारी के रूप में रहेंगे। सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी मण्डल समितियों का गठन करना है तभी मजबूत मण्डल व सेक्टर की संरचना से भाजपा का प्रदेश में अभेद्य दुर्ग तैयार होगा और पार्टी प्रण अन्त्योदय, पथ अन्त्योदय तथा लक्ष्य अन्त्योदय को लेकर सतत आगे बढ़ती रहेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा...

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मण्डलों में प्रवास के समय जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, जिला के पदाधिकारियों, मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं सतत संवाद बनाए रखे।

इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story