×

बरेली में बोले स्वतंत्रदेव सिंह- मोदी-योगी के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले छह वर्षों में किसानों के कल्याण और उनके हितों को ध्यान में रखकर ऐतिहासिक कार्य किये हैं।

Newstrack
Published on: 14 Dec 2020 3:30 PM GMT
बरेली में बोले स्वतंत्रदेव सिंह- मोदी-योगी के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
X
बरेली में बोले स्वतंत्रदेव सिंह- मोदी-योगी के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

लखनऊ: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केनेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का लेखा-जोखा लेकर जनता से सम्पर्क वसंवाद बढायें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले छह वर्षों में किसानों के कल्याण और उनके हितों को ध्यान में रखकर ऐतिहासिक कार्य किये हैं।

ये भी पढ़ें: अंबेडरनगर में BJP पर बरसे अखिलेश, कहा- कृषि कानून वापस ले सरकार

नए कृषि कानून पर कही ये बात

उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून से किसानों को नए बाजार, नए विकल्प औरज्यादा अवसर प्रदान करने वाले है। लेकिन कांग्रेस, सपा-बसपा सहित अन्य विपक्षी दलकिसानों में भ्रम फैलाकर उन्हें बरगला रहे है। सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे विपक्षी दलों द्वारा किसानोंको भड़काने की कोशिशों को किसानों से सम्पर्क व संवाद बढ़ाकर विफल करनाहोगा।

उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार किसानों की हितैषी है और उसकी शीर्ष प्राथमिकताओं में गांव, गरीब, किसान है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज बरेली में मण्डल प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मण्डल प्रभारी की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी पंचायत चुनावोंऔर विधानसभा के 2022 में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी सेअपनी तैयारियां तेज कर दें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश में चल रहेमतदाता पुर्ननिरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

ये भी पढ़ें: कोरोना: योगी सरकार की इनको हिदायत, सार्वजनिक स्थानों पर जानें से करें परहेज

श्रीधर अग्निहोत्री

Newstrack

Newstrack

Next Story