×

इस छुट्टी जरुर जाएं स्विट्जरलैंड और लें यहां की खूबसूरत जगहों का मजा

Manali Rastogi
Published on: 17 Sep 2018 8:19 AM GMT
इस छुट्टी जरुर जाएं स्विट्जरलैंड और लें यहां की खूबसूरत जगहों का मजा
X

लखनऊ: दुनिया में ऐसी बहुत सारी खूबसूरत जगह है जो अपनी नेचुरल खूबसूरत इमारतों, नदियों, झीलों और तालाबों के लिए जानी जाती हैं। जहां घुमने का मजा काफी रोमांचित होता हैं। और जो लोग प्राकृति प्रेमी है। तो आपके घुमने के लिए देश से बाहर स्विट्जरलैंड एक बेस्ट जगह हैं जहां की जमीन बर्फ के पहाड़ो से ढकी हुए हैं।

पहाड़ों के बीच स्थित झीलों का नजारा काफी सुन्दर हैं। पार्टनर के साथ स्विट्जरलैंड घुमने का मजा ही कुछ और हैं जहां की खुबसूरत वादियां आपका मन मोह लें तो आइये जानतें हैं स्विट्जरलैंड की इन खुबसूरत मशहूर जगहों के बारें में।

जुंगफ्रोजोच

स्विट्जरलैंड में जुंगफ्रोजोच नाम की जगह बेहद खुबसूरत हैं ये स्थान इंटरलाकेँ ज़ुरीच शहर से करीब 1 घंटे की दूरी पर स्थित है। स्विस रेल पास के साथ लौटेरब्रुन्नें पर आप ट्रेन ले सकते है जो आपको जुंगफ्रोजोच जगह पर ले जायेगी और जहां आप सुन्दरता से भरें नजारों का मजा ले सकतें हैं।

ज़ुरीच दर्शन

स्विट्जरलैंड में ज़ुरीच एक बहुत फैशनेबल शहर है। यहां की भंनहॉफस्ट्रेस्से स्ट्रीट पूरे देश के फैशन का गढ़ है ये जगह अपने ज़ुरीच लेक और शॉपिंग के लिए भी काफी जानी जाती हैं। बता दें, ज़ुरीच जगह में घुमने के दौरान ओल्ड टाउन भी ज़रूर जायें।

माउंट टिटलिस

स्विट्जरलैंड के स्विस ऐल्प्स में ये दुसरे नंबर की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है जिसकी खास बात ये हैं की यहाँ पर जाने के लिए आप विश्व की घुमने वाली गोंडोला से जाते हैं जहां की प्राकृति खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती हैं। अगर बात करें खाने पीने की तोमाउंट टिटलिस के ऊपर आपको भारतीय खाना भी आसानी से मिल जाता है।

राइन फाल्स

स्विट्जरलैंड के खुबसूरत जगहों में से एक राइन फाल्स भी खुबसूरत जगह हैं जहां आप नदी, झरना या वाटरफाल का मजा ले सकतें है। ये जगह ज़ुरीच शहर से करीब 1 घंटें की दुरी पर स्काफ्फहुसेन में स्थित है।

लेक लूसर्न क्रूज

लूसर्न एक बहुत ही खूबसूरत टाउन है जहां घुमने का मजा कुछ अलग हैं यहां पर इस टाउन में बेहतरीन शॉपिंग है, लायन मोन्यूमेंट है और लकड़ी का बना हुआ तारीखी चैपल ब्रिज है, और बेहतरीन होटल के साथ साथ रात में मजा करने के लिए एक कैसिनो भी मौजूद हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story