×

वसीम रिजवी ने शिया वक़्फ बोर्ड की सदस्यता से दिया इस्तीफा, हाल ही में अपनाया है हिंदू धर्म

Syed Waseem Rizvi Latest News: शिया वक़्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Rahul Singh Rajpoot
Report Rahul Singh RajpootPublished By Shreya
Published on: 14 Dec 2021 8:17 AM GMT (Updated on: 14 Dec 2021 8:20 AM GMT)
वसीम रिजवी ने शिया वक़्फ बोर्ड की सदस्यता से दिया इस्तीफा, हाल ही में अपनाया है हिंदू धर्म
X

वसीम रिजवी (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Syed Waseem Rizvi Latest News: शिया वक़्फ बोर्ड (Shia Waqf Board) के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Syed Waseem Rizvi) ने बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मुताव्वालीशिप से भी इस्तीफा दे दिया है। वक्फ एक्ट के मुताबिक, शिया मुस्लिम ही वक्फ बोर्ड में सदस्य या किसी अन्य पद पर रह सकता है। ऐसे में वसीम रिजवी ने खुद ही बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

आपको बता दें कि हाल ही में वसीम रिजवी ने मुस्लिम धर्म (Muslim Religion) त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया है। साथ ही अपना नाम बदलकर "जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी" (Jitendra Narayan Singh Tyagi) रखा है।

क्या कहा वसीम रिजवी ने?

अपने पद से इस्तीफा देने के बाद वसीम रिज़वी ने कहा कि मोहम्मदी और कुरान को जो मानते हैं तथाकथित धर्म से जो ताल्लुक रखते हैं उसे मैं छोड़ चुका हूं। इसलिए मैंने आज शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य और सभी पदों को छोड़ दिया है। वसीम रिजवी ने कहा कि अब वहां हमारी कोई जरूरत नहीं इसलिए वह सभी पदों को त्याग कर दिया है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी लोग उन्हें निशाना बनाना चाह रहे थे और बनाते इसलिए उन्होंने हिंदू धर्म (Hindi Dharma) अपना लिया।

बता दें आज शिया वक्फ कार्यकारिणी की बैठक चेयरमैन अली जैदी की अध्यक्षता में हो रही थी। जिसमें बोर्ड को लेकर और वसीम रिजवी पर फैसला होना था लेकिन उससे पहले ही रिजवी ने इस्तीफा दे दिया।

गौरतलब है कि वसीम रिजवी ने मोहम्मद साहब पर एक विवादित किताब लिखी थी जिसके बाद वह मुसलमानों के निशाने पर आ गए थे उन्हें लगातार मुस्लिम धर्मगुरुओं और अल्पसंख्यकों द्वारा निशाना बनाया जा रहा था जिससे वह हिंदू धर्म अपनाकर वसीम रिजवी से जीतेन्द्र नारायण सिंह त्यागी बन गए हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story