×

वसीम रिजवी पर शियाधर्म गुरू की दो टूक, एक अपराधी के हिन्दू धर्म को दागदार करने का अफसोस

आगा रूही ने कहा ये शख्स एक समय आजम खां की गुलामी किया करता था और जिसने आजम के लिए शिया यतीम खाने में शिया और सुन्नी रोजा खोलने समय के फर्क को खत्म कर दिया था और 11 मिनट पहले रोजा खुलवा दिया था।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Vidushi Mishra
Published on: 7 Dec 2021 6:34 AM GMT
maulana agha roohi waseem rizvi
X

आगा रूही (फोटो- सोशल मीडिया)

Syed Waseem Rizvi : मशहूर शिया धर्म गुरु मौलाना आगा रूही (Maulana Agha Roohi) ने वसीम रिजवी के हिन्दू धर्म अपनाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि कोई भी किसी भी धर्म को अपना सकता है लेकिन लेकिन अफसोस इस बात का है कि एक अपराधी हिन्दू धर्म की पवित्रता को चादर बनाकर अपने पाप ढकना चाहता है।

उन्होंने कहा कि शिया वक्फ संपत्तियों को बेचे जाने के मामले में जब वसीम रिजवी (waseem rizvi news) को अपनी गर्दन पर सीबीआई का फंदा कसता महसूस हुआ तो अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने की नीयत से उन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया है।

पाक साफ बनने के लिए वसीम रिजवी का ड्रामा

आगा रूही(Maulana Agha Roohi) ने कहा ये शख्स एक समय आजम खां की गुलामी किया करता था और जिसने आजम के लिए शिया यतीम खाने में शिया और सुन्नी रोजा खोलने समय के फर्क को खत्म कर दिया था और 11 मिनट पहले रोजा खुलवा दिया था। यहां सुन्नियों की अजान हुई सुन्नियों के समय से अजान हुई।

मौलाना ने कहा कि सब उसके काले कारनामों से वाकिफ हैं प्रयागराज में मिर्जा अतीक हैदर के इमामबाड़े में अतीक अहमद के लोगों को मुतवल्ली बना दिया था। वक्फ की संपत्ति पर कामर्शियल दुकानें बनाए जाने पर खुद योगी सरकार ने बुल्डोजर चलवाया था।

फोटो- सोशल मीडिया

शिया लोगों ने इसका धन्यवाद दिया था। ऐसे में खुद को बचाने के लिए वर्तमान शासन की नजर में पाक साफ बनने के लिए वसीम रिजवी ड्रामा कर रहा है। ऐसा नहीं है कि सरकार इस बात को जानती नहीं है।

वसीम मूलतः अपराधी

उन्होंने कहा कि शिया धर्म में एक से बढ़कर एक काबिल हस्तियां हुई हैं। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। ऐसे लोगों के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अली सरदार जाफरी, कैफी आजमी, वामिथ जौनपुरी, सज्जाद जहीर, बहुत काबिल लोग हुए हैं। क्रांतिकारी हुए हैं। सरकार ने पद्मश्री का सम्मान दिया है। वसीम चुनाव के मौसम में फायदा उठाने के लिए हिन्दू बने हैं।

वसीम ने ये कैसे सोच लिया हिन्दू बेवकूफ हैं। क्या वसीम सरकार में बैठे लोगों को मूर्ख समझ रहे हैं। जैसे मुगल पीरियड में तलवार रखकर मुसलमान बनाए गए थे। क्या वसीम बच जाएंगे। हिन्दुस्तान में कानून का राज है। वसीम मूलतः अपराधी है और लोग इसे समझ रहे हैं। अफसोस इसी बात का है एक कसाई हिन्दू धर्म की पवित्रता को दागदार कर रहा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story