×

Meerut News: रामलीला में 'ताड़का' ने मुंह में कैरोसीन भरकर लगाई आग, स्वयं झुलसा, भगदड़ में कई को चोट लगी

Meerut News: मेरठ में रामलीला में ताड़का बना कलाकार अपने मुंह में भरे कैरोसीन को बाहर फेंकते हुए आग लगाने का सीन कर रहा था, तभी टाइमिंग की थोड़ी चूक की वजह से आग ने उनको घेर लिया।

Jyotsna Singh
Published on: 28 Sep 2022 5:31 AM GMT
In Ramlila, Tadka set fire by filling kerosene in the mouth, itself scorched, many got hurt in the stampede
X

मेरठ: रामलीला में 'ताड़का' ने मुंह में कैरोसीन भरकर लगाई आग, स्वयं झुलसा, भगदड़ में कई को चोट लगी: Photo- Social Media

Meerut News: यूं तो रामलीला मंचन (Ramlila in Meerut) के दौरान कलाकारों के साथ दुर्घटनाओं का घटना एक चलन सा बन चुका है, जिम्मेदार संस्थाओं द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं में लापरवाही और मंचन के लिए एकत्रित होने वाले फंड की अल्प राशि जैसी दुर्व्यवस्थाओं का शिकार कलाकार को ही होना पड़ता है। इसी तरह की एक दुर्घटना मेरठ के दौराला कस्बे की श्रीरामलीला में ताड़का वध का मंचन करना एक कलाकार की जान पर बन आयी।

हुआ यह कि ताड़का बना कलाकार अपने मुंह में भरे कैरोसीन (kerosene) को बाहर फेंकते हुए आग लगाने का सीन कर रहा था, तभी इस दृश्य की प्रस्तुति के दौरान टाइमिंग की थोड़ी चूक की वजह से आग ने उनको घेर लिया। और देखते ही देखते वह आग की चपेट में बुरी तरह आ गय। उसकी हालत गंभीर बनी है। इससे रामलीला में भगदड़ मच गयी और कई चोटहिल हो गए।

फूंक मारकर कैरोसीन को बाहर निकाला और उसमें आग लगाई

कस्बा दौराला निवासी प्रदीप शर्मा कई वर्षों से कस्बे की श्रीरामलीला में ताड़का वध (Tadka Vadh in Sri Ramlila) का मंचन करते रहे हैं। सोमवार रात ताड़का की पोशाक पहनने के बाद प्रदीप ने अपने मुंह में कैरोसीन भर ली। उसके बाद फूंक मारकर कैरोसीन को बाहर निकाला और उसमें आग लगाई।

रेशमी वस्त्र के कारण तेज़ी लगी आग

लापरवाही के कारण कैरोसनी में लगी आग ने ताड़का बने प्रदीप को अपने जद में ले लिया। प्रदीप ने ताड़का की वेशभूषा के लिए रेशमी वस्त्र पहने थे। जिस कारण आग रेशमी वस्त्र में तेजी से लगी। जब तक पूरी घटना को नियंत्रण में लिया जाता तब तक प्रदीप पूरी तरह झुलस चुके थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story