×

ताज महोत्सव कल से, अपनी कला का प्रदर्शन करने देशभर से आएंगे कलाकार

प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के बाद अब महोत्सव की बारी है ताजनगरी आगरा में। जी हां, ताज महोत्सव की शुरुआत रविवार से शिल्पग्राम में होगी। 10 दिवसीय महोत्सव में कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। शहर में नौ जगहों पर कार्यक्रम होंगे।

tiwarishalini
Published on: 17 Feb 2018 9:27 AM GMT
ताज महोत्सव कल से, अपनी कला का प्रदर्शन करने देशभर से आएंगे कलाकार
X

आगरा: प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के बाद अब महोत्सव की बारी है ताजनगरी आगरा में। जी हां, ताज महोत्सव की शुरुआत रविवार से शिल्पग्राम में होगी। 10 दिवसीय महोत्सव में कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। शहर में नौ जगहों पर कार्यक्रम होंगे।

महोत्सव में स्पोर्ट्स का रोमांच भी नजर आएगा।

- ताजनगरी में हर साल 18 से 27 फरवरी तक ताज महोत्सव होता है।

- महोत्सव में एक दिन शेष है। शिल्पग्राम व अन्य स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।

- महोत्सव में इस बार देशभर से आए करीब 350 शिल्पी, 1800 कलाकार भाग लेंगे।

- चयनित थीम धरोहर के अनुरूप शिल्पग्राम को सजाया गया है।

- मंडलायुक्त ने बताया कि महोत्सव के समय पर तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

- दर्शकों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

- यहां पर 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे पूरे शिल्पग्राम को कवर कर कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा।

- शिल्पग्राम के प्रवेश द्वारों पर चार और मुख्य मंच पर दो डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाए जाएंगे।

यह होंगे कार्यक्रम

18 फरवरी: नाटक कोर्ट मार्शल

19 फरवरी: नाटक कागजी है पैरहन

20 फरवरी: अंग्रेजी नाइट एन आइडियल हसबैंड

21 फरवरी: नाटक बेटी बचाओ

22 फरवरी: नाटक पहल

23 फरवरी: नाटक यक्ष प्रश्न

24 फरवरी: नाटक फंदी, नाटक जाल द वेब, नाटक क्रांतिवीर करुणोश

25 फरवरी: नाटक सैंया भये कोतवाल

26 फरवरी: नाटक गांधी और आंबेडकर, ब्रज लोक कला दर्शन

27 फरवरी: भगत।

ग्यारह सीढ़ी मैदान

23 से 25 फरवरी: प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से इंक्रेडिबल ताज कंसर्ट्स होगा।

आगरा कॉलेज मैदान

19 से 22 फरवरी: एनसीसी कैडेट्स द्वारा बैंड डिस्प्ले, हॉर्स शो, पैरामोटर्स।

शिल्पग्राम: मुख्य मंच

18 फरवरी: श्रीराम भारतीय कला केंद्र की श्रीराम पर नृत्य नाटिका

19 फरवरी: लोक संगीत संध्या में मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति

20 फरवरी: बॉलीवुड नाइट में भूमि त्रिवेदी की प्रस्तुति

21 फरवरी: असलम साबरी की कव्वाली

22 फरवरी: ब्लैक एंड व्हाइट ग्रुप व बॉलीवुड नाइट में विपिन सचदेवा व मदन मोहन के कार्यक्रम

23 फरवरी: मीर-ओ-गालिब कुलहंिदू मुशायरा

24 फरवरी: सूर व नजीर को समर्पित कवि सम्मेलन

25 फरवरी: बॉलीवुड नाइट में अभिजीत भट्टाचार्य

26 फरवरी: बॉलीवुड नाइट में आदित्य नारायन का पाश्र्व गायन

27 फरवरी: बॉलीवुड स्टार नाइट में पलक मुच्छाल व पलाश मुच्छाल।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story