×

ताजमहल के दीदार का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन से खुलेंगे पर्यटन स्थल

देश और दुनिया में मोहब्बत की निशानी के तौर पर प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने वालों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आगामी 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए ताजमहल और आगरा किला खोल दिया जाएगा।

Newstrack
Published on: 7 Sep 2020 12:55 PM GMT
ताजमहल के दीदार का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन से खुलेंगे पर्यटन स्थल
X
ताजमहल के दीदार का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन से खुलेंगे पर्यटन स्थल

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: देश और दुनिया में मोहब्बत की निशानी के तौर पर प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने वालों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आगामी 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए ताजमहल और आगरा किला खोल दिया जाएगा। पुरातत्व विभाग ने सोमवार को अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर इसका ऐलान भी कर दिया है। लेकिन इन ऐतिहासिक इमारतों के दीदार के लिए पर्यटकों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें: BJP IT सेल पर बरसे स्वामी: बोले फर्जी अकाउंट से कर रहे हमला, तुरंत निकाल दे पार्टी

एक दिन में 5 हजार पर्यटक ही कर संकेंगे ताज का दीदार

पर्यटकों के लिए खोलने पर इन इमारतों में ज्यादा भीड़ न जुटे इसके लिए पुरातत्व विभाग ताजमहल के लिए 5 हजार तथा आगरा किले के लिए ढ़ाई हजार ई-टिकट ही जारी करेगा। ये ई-टिकट आनलाइन मिलेंगे। इसके साथ ही इन इमारतों में केवल 5-5 की संख्या में लोगों को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पूरा इंतजाम भी किया जायेगा।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण हुए लाकडाउन से पहले ही बीती 17 मार्च से केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक और पुरातत्व स्थल बंद दिए गए थे। इनकी देखभाल एएसआई करता है। इससे पहले बीते जून माह में संस्कृति मंत्रालय ने एएसआई के रखरखाव वाले 3,000 से अधिक स्मारकों में से 820 ऐसे स्मारकों को खोल दिया था जहां धार्मिक समारोह होते हैं। इसी क्रम में बीती 17 मार्च को ताजमहल भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।

लेकिन, लॉकडाउन के बाद जब देश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू हुई तो ताजमहल को खोलने की मांग शुरू हुई। जिस पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बीती 3 जुलाई को ट्वीट करके कहा था कि उन्होंने संस्कृति मंत्रालय और एएसआई के साथ मिलकर सभी स्मारकों को छह जुलाई से फिर से खोलने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: फिर पटरियों पर दौड़ी मेट्रो: आज से शुरू हुआ लखनऊ मेट्रो का संचालन, देखें तस्वीरें

आगरा के ये स्मारक अभी रहेंगे बंद

हालांकि राज्य और जिला प्रशासन की अनुमति से ही ऐसा किया जाएगा। इसके बाद आगरा के मेयर नवीन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ताजमहल समेत देश के सभी ऐतिहासिक स्मारकों को बंद करने की अपील की थी। इस पर आगरा जिला प्रशासन ने ताजमहल, आगरा किला, अकबर का मकबरा और सिकंदरा जैसे आगरा के सभी संरक्षित स्मारकों में अभी आम दर्शकों के लिए अगले आदेश तक खोलने पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि यह सभी एतिहासिक इमारते आगरा के कोरोना कंटेनमेंट जोन में हैं।

ये भी पढ़ें: विधान सभा चुनाव: बिहार जैसे पिछड़े राज्य में क्यों सफल नहीं है वर्चुअल रैली, यहां जानें

Newstrack

Newstrack

Next Story