×

टपकेश्वर महादेव: इस मंदिर का ये सच जानकर हो जाएंगे हैरान

शिव शंकर के देशभर में ही नहीं बल्कि पूरे विश्वभर में ऐस कई प्राचीन मंदिर हैं जिनका इतिहास रामायण, महाभारत आदि से जुड़ा हुआ है। ऐसा ही भोलेनाथ का एक प्राचीन मंदिर देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित है। इसका इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, यही कारण है कि यह मंदिर अपने आप में खास माना जाता है। 

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 July 2020 2:28 AM GMT
टपकेश्वर महादेव: इस मंदिर का ये सच जानकर हो जाएंगे हैरान
X

देहरादून: भगवान शिव शंकर के देशभर में ही नहीं बल्कि पूरे विश्वभर में ऐस कई प्राचीन मंदिर हैं जिनका इतिहास रामायण, महाभारत आदि से जुड़ा हुआ है। ऐसा ही भोलेनाथ का एक प्राचीन मंदिर देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित है। इसका इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, यही कारण है कि यह मंदिर अपने आप में खास माना जाता है।

घने जंगल के बीच पहाड़ी पर टपकेश्वर महादेव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना है। पहाड़ी पर आसपास पानी का कोई स्रोत नहीं है, फिर भी यहां हमेशा शिवलिंग पर पानी टपकता रहता है यानी यहां साल भर प्राकृतिक शिवाभिषेक होता है। गुफा के अंदर दूसरी गुफा है जिसमें 7 फीट नीचे पानी की जलधारा बह रही है। यह कहां बहती है, यह भी आसपास दिखाई नहीं देता।

यह पढ़ें...कुंडली के ग्रह दोष होंगे शांत, सावन में राशि के अनुसार ऐसे करें शिवजी का अभिषेक

कहते हैं कि टपकेश्वर महादेव मंदिर में सावन या शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने से मनोकामना की पूर्ति होती है। मान्यता के अनुसार टपकेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले लोगों की मनोकामना पूर्ति होती है। कल सावन की शिवरात्रि है तो शायद संभव हो तो आप जलाभिषेक कर मनोवांछित फल पा सकते हैं।

गुरु द्रोणाचार्य जुड़ा है इतिहास

मान्यता है कि महाभारत युद्ध से पहले गुरु द्रोणाचार्य अनेक स्थानों का भ्रमण करते हुए हिमालय पहुंचे। जहां उन्होंने एक ऋषिराज से पूछा कि उन्हें भगवान शंकर के दर्शन कहां होंगे। मुनि ने उन्हें गंगा और यमुना की जलधारा के बीच बहने वाली तमसा (देवधारा) नदी के पास गुफा में जाने का मार्ग बताते हुए कहा कि यहीं स्वयंभू शिवलिंग विराजमान हैं। जब द्रोणाचार्य यहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शेर और हिरन आपसी बैर भूल एक ही घाट पर पानी पी रहे थे।

द्रोण पुत्र अश्वत्थामा की जन्मस्थान

उन्होंने घोर तपस्या कर शिव के दर्शन किए तो उन्होंने शिव से धर्नुविद्या का ज्ञान मांगा। एक लोक मान्यता यह भी है कि गुरू द्रोणाचार्य को इसी स्थान पर भगवान शंकर का आर्शीवाद प्राप्त हुआ था। स्वयं महादेव ने आचार्य को यहां अस्त्र-शस्त्र और पूर्ण धनुर्विद्या का ज्ञान दिया था।कहा जाता है कि भगवान शिव रोज प्रकट होते और द्रोण को धर्नुविद्या का पाठ पढ़ाते। द्रोण पुत्र अश्वत्थामा की जन्मस्थान भी यही है। उन्होंने भी यहां छह माह तक एक पैर पर खड़े होकर कठोर साधना की थी।मान्यता यह भी है कि अश्वत्थामा को यहीं भगवान शिव से अमरता का वरदान मिला।

यह पढ़ें...सोमवती अमावस्या पर विशेष संयोग: करें ये आसान उपाय, नहीं होगा संकटों से सामना

उनकी गुफा भी यहीं है जहां उनकी एक प्रतिमा भी विराजमान है। एक और मान्यता है कि टपकेश्वर के स्वयं-भू शिवलिंग में द्वापर युग में दूध टपकता था, जो कलयुग में पानी में बदल गया। आज भी शिवलिंग के ऊपर निरंतर जल टपकता रहता है। हर साल फागुन में महाशिवरात्रि और श्रावण मास की शिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु आते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story