यूपी में तूफान का अलर्ट जारी, 24 घंटे में भीषण आंधी-बारिश

Tauktae Cyclone चक्रवाती तूफान का असर 24 घंटे में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी के चलते अलर्ट जारी किया है। ।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 May 2021 4:55 AM GMT
Tauktae Cyclone storm that rises from the Arabian Sea in Chandauli district of Uttar Pradesh
X

'टाक्टे' तूफान (फोटो-सोशल मीडिया)

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अरब सागर से उठे Tauktae Cyclone चक्रवाती तूफान का असर 24 घंटे में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी के चलते अलर्ट जारी किया है। बिगड़ते मौसम की वजह से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Tauktae तूफान से दिखाने वाला असर आंधी से बागवानी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं बारिश से खेत-खलिहानों में और क्रय केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं भींग सकता है। जिससे अब किसानों की चिताएं बढ़ गई हैं।

हल्की बारिश व आंधी-तूफान की आशंका

ऐसे में चक्रवाती तूफान केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में तबाही मचाने में लगा हुआ है। तूफान का असर मध्य प्रदेश के रास्ते मीरजापुर होते हुए इसका असर जिले में भी दिख सकता है। और इसके प्रभाव की वजह से हल्की बारिश व आंधी-तूफान की आशंका है।

इस बारे में मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि किसानों को सलाह दी है कि अनाज आदि खुले आसमान के नीचे न रखें। यदि रखा है तो इसे बाकायदा तिरपाल आदि के ढंक दें। ताकि बारिश से अनाज भींगने न पाएं। इस समय बागवानी में आम के पेड़ फलों से लदे हैं। तेज आंधी से नुकसान पहुंच सकता है। फल झड़कर गिर जाएंगे। साथ ही इससे बागवानों को क्षति उठानी पड़ सकती है।

आगे मौसम विज्ञानी कृष्णमुरारी पांडेय ने बताया कि Tauktae Cyclone तूफान का असर जिले में दिख सकता है। औऱ आंधी के साथ बारिश हो सकती है। जिसके चलते किसान सावधानी बरतें। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story