×

Teachers Day 2022: शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को सीएम योगी करेंगे गुरुजनों का सम्मान, सूची जारी

Teachers Day 2022: उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में 10 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

Network
Report Network
Published on: 3 Sep 2022 4:05 AM GMT
Teachers Day 2022
X

Teachers Day 2022 (image social media)

Teachers Day 2022: उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में 10 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान समारोह लोकभवन में आयोजित होगा। अन्य 65 शिक्षको का सम्मान अलग अलग जनपदों में किया जाएगा।

देशभर में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स के सम्मान में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। देश के पहले उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में टीचर्स डे मनाया जाता है। ये दिन शिक्षकों और छात्रों के लिए ही खास होता है। वहीं प्रदेश में शिक्षक दिवस को और खास बनाने के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।

देखें सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची









Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story