×

UP: सरकारी इंटर कॉलेजों में बंपर नौकरी, 9342 टीचरों की होगी जल्‍द भर्ती

By
Published on: 8 Dec 2016 6:40 AM GMT
UP: सरकारी इंटर कॉलेजों में बंपर नौकरी, 9342 टीचरों की होगी जल्‍द भर्ती
X

लखनऊ: टीचर बनने के एक और मौका। उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों में 9342 टीचरों की जल्द भर्ती होगी। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं 2013 से चल रही 6645 टीचर भर्ती की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रदेश स्तर पर टीचरों की भर्ती करने जा रहा है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेजों के असिस्टेंट टीचर के पद का काडर प्रदेश स्तर का कर दिया गया है।

इस भर्ती के अभ्यर्थी को केवल एक आवेदन पत्र भरना होगा। वहीं केवल एक ही फार्म के लिए आवेदन शुल्क देना होगा। साल 2013 में राज्य सरकार ने 6645 शिक्षक भर्तियां शुरू की थीं लेकिन अभी तक ये पूरी नहीं हो पाई थीं। ये भर्ती ऑफलाइन हुई थीं।

Next Story