×

Agra News: नहीं पहुंचा दूल्हा और दुल्हन करती रह गई इंतजार, मंत्री के घर से आनी थी बारात

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दुल्हन इंतजार करती रही और दूल्हा अस्पताल में भर्ती हो गया। दुल्हन के दरवाजे पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के घर से बारात आनी थी।

Rahul Singh
Published on: 3 Dec 2022 12:40 PM GMT
Agra News
X

दूल्हा और दुल्हन (सोशल मीडिया)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दुल्हन इंतजार करती रही और दूल्हा अस्पताल में भर्ती हो गया। दुल्हन के दरवाजे पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के घर से बारात आनी थी। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार कर रही थी। अचानक पता चला कि दूल्हे को डेंगू हो गया है। दूल्हा सिकन्दरा के नेशनल अस्पताल के आई सी यू में भर्ती है। दूल्हा उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड्स एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का सगा बेटा है।

धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की शादी मुड़ी जहांगीर पुरी खंदौली के रहने वाले जयराम प्रजापति ठेकेदार की बेटी ज्योति के साथ तय हुई है । 2 दिसम्बर को खंदौली के माया देवी वाटिका में शादी का मण्डप सजाया गया था। मेहमानों को कार्ड बाट दिए गए थे । लड़की पक्ष की तरफ़ से मैरिज गार्डन में बड़ी दावत का इंतजाम किया गया था । घराती बाराती दावत का लुत्फ ले रहे थे । रात ज्यादा हो जाने पर भी जब बारात दुल्हन के दरवाजे पर नही पहुँची तो दुल्हन के घर वालों ने मंत्री के परिवार से संपर्क साधा।


इसके बाद दुल्हन के परिवार को जानकारी मिली की दूल्हे दिलीप की तबीयत ज्यादा खराब है। दिलीप को डेंगू हो गया है। दिलीप सिकंदरा क्षेत्र के नेशनल हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। दूल्हे दिलीप की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। दुल्हन पक्ष के अस्पताल में मौजूद है। हालांकि ऐसा क्यों हुआ इस बात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है । सूत्र बता रहे हैं कि गांव में पंचायत के बाद दिलीप और ज्योति की शादी तय हुई थी।

अब अचानक से शादी वाले दिन दूल्हे दिलीप की तबीयत खराब हुई है तो लोगों अपने अपने कयास लगा रहे है। पूरे मामले पर वर और वधू पक्ष ने कैमरे के सामने आकर कोई जानकारी मीडिया से साझा नहीं की है। लेकिन मंत्री धर्मवीर प्रजापति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो मथुरा जिला कारागार का बताया जा रहा है। वीडियो में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति कह रहे हैं कि बंदियों का कार्यक्रम था। इसलिए आना पड़ा। मेरे बेटे की तबीयत बहुत खराब है। बेटा आईसीयू में भर्ती है ।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story