×

अफेयर में रोड़ा बन रहा था PRD जवान, प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मिलकर कर दी हत्या

अफेयर में रोड़ा बनने के चलते चलते पीआरडी जवान की हत्या की गई थी। इस बात को खुद वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त ने पुलिस की जांच में बताया है।

Aditya Mishra
Published on: 16 Dec 2018 11:28 AM GMT
अफेयर में रोड़ा बन रहा था PRD जवान, प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मिलकर कर दी हत्या
X

सुल्तानपुर: अफेयर में रोड़ा बनने के चलते चलते पीआरडी जवान की हत्या की गई थी। इस बात को खुद वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त ने पुलिस की जांच में बताया है। सप्ताह भर पूर्व लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में देशी शराब की दुकान के बगल धान की भूसी में पीआरडी जवान का शव पाया गया था। पुलिस ने आला कत्ल के साथ सभी पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों में प्रेमी और प्रेमिका भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...सुल्तानपुर को कुशभवनपुर नाम देने को लेकर सभासदों का हंगामा, हाथापाई

शराब पिला कर उतारा था मौत के घाट

पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर प्रथम दृष्या जो जांच की उसमे अभियुक्त राम सिंह उर्फ भोले ने कई अहम राज उगले। राम सिंह ने बताया कि नरेन्द्र प्रताप की पुत्री कुमारी सोना सिंह उर्फ निधि उर्फ के साथ उसकी बातचीत होती थी। मृतक विनोद कुमार उर्फ गुड्डन सिंह द्वारा नरेन्द्र प्रताप के घर जाकर सुधा के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती थी।

जिस कारण सुधा, कुमारी सोना एवं आशीष सिंह ने उसे विनोद कुमार उर्फ गुड्डन सिंह के हत्या करने के लिए बोला। इस पर उसने 7-8 दिसम्बर की रात अपने मित्र देवा उर्फ देवानन्द सिंह के साथ मिलकर मृतक विनोद कुमार उर्फ गुड्डन सिंह को शराब पीला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार राम सिंह ने पूर्व में दो लूट की वारदातों को भी अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें...सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा, बाल-बाल बचे डायल 100 के पुलिसकर्मी

प्रेमिका की मां और भाई भी हुए गिरफ्तार

स्थानीय कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने अभियुक्त राम सिंह से पड़ताल करने के बाद सर्विलांस की मदद से एक एक कर सभी पांचो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वर्कआउट किया है। पुलिस ने कोतवाली लम्भुआ के चौकिया गांव निवासी आशीष सिंह पुत्र नरेन्द्र प्रताप सिंह, सुधा पत्नी नरेन्द्र प्रताप सिंह, कुमारी सोना सिंह उर्फ निधि उर्फ मोनी और देवा उर्फ देवानन्द सिंह व राम सिंह उर्फ भोले को जेल भेजा है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त 2 सरिया, 1 अदद चाकू, 1 डिस्कवर बाइक और एक बाइक बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें...सुल्तानपुर : स्वराज आंदोलन के दौरान बापू को सुना था यहां के लोगों ने

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story