×

कुशीनगर: डीएम दफ्तर पर गुहार लगाने आये व्यक्ति की महिलाओं ने कर दी पिटाई

मामला खड्डा थाने से जुड़ा हुआ है, जहां कुछ दिन पूर्व डबल मर्डर केस में आरोपियों की ओर से महिलाएं गुहार लगाने आई थीं। वहीं मृतक का मामा मौजूद था। जिसे देखकर महिलाएं आगबबूला हो गई और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

Aditya Mishra
Published on: 27 March 2019 5:22 AM GMT
कुशीनगर: डीएम दफ्तर पर गुहार लगाने आये व्यक्ति की महिलाओं ने कर दी पिटाई
X

गोरखपुर: कुशीनगर में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जिले के सबसे महत्वपूर्ण स्थान पर भी लोग सुरक्षित नहीं है। डीएम दफ्तर के सामने ही लोग कानून तोड़ रहे हैं और अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं। कुशीनगर डीएम दफ्तर पर गुहार लगाने आये व्यक्ति को दूसरे पक्ष की महिलाओं ने जमकर पीटा,महिलाओं के हाथों से पिट रहा व्यक्ति बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन डीएम आफिस के सामने मौजूद पुलिसकर्मी अनसुना करते रहे।

इतना ही नहीं डीएम गेट पर तैनात होमगार्डों ने तो महिलाओं का हौंसला बढ़ाते हुए इतना तक कहा कि गेट के बाहर जाकर जो करना है करो,लगभग बीस मिनट तक व्यक्ति की जूतों और चप्पलों से पिटाई होती रही लेकिन ना तो कोई सिपाही बचाने आया और ना ही कोई आम आदमी,बाद में रविन्द्रनगर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने पहुंचकर मामला संभाला तब जाकर व्यक्ति महिलाओं के चंगुल से बच सका।

ये भी पढ़ें...कुशीनगर में बोले योगी- सभी सीटों पर BJP को जिताएं, मैं विकास की गंगा बहा दूंगा

हैरत की बात यह है यह पूरी घटना जिले के सबसे महत्वपूर्ण स्थान कुशीनगर के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने की है।इतने महत्वपूर्ण स्थल पर इस तरह कानून को हाथों में लेना कई गंभीर सवाल पैदा कर रहा है।आपको बताते चलें की कुछ माह पूर्व डीएम दफ्तर पर तैनात होमगार्ड पर भी धारदार हथियार से गला रेता गया था ।बावजूद इसके सुरक्षा का कोई प्रबन्ध नहीं किया गया।

मामला खड्डा थाने से जुड़ा हुआ है जहां कुछ दिन पूर्व डबल मर्डर केस में आरोपियों की ओर से महिलाएं गुहार लगाने आई थीं लेकिन वहीं मृतक का मामा मौजूद था जिसे देखकर महिलाएं आगबबूला हो गई और उसकी जमकर धुनाई की। डीएम से मिलने आई महिलाओं ने खड्डा के भाजपा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी पर जबरदस्ती फंसाने और थाने में पिटाई कराने का आरोप लगाया है।

दरअसल कुछ दिन पूर्व खड्डा थाने के बंधू छपरा गांव में दो युवकों की नृशंस हत्या हो गई थी।मृतकों में राजकुमार का धड़ मिला था। लेकिन उसका सिर अभी भी गायब है।

दूसरे युवक टुनटुन का शव कुछ दूर पर नहर से बरामद हुआ था।इस मामले में पुलिस की काफी फजीहत हुई थी।अभी तक पुलिस राजकुमार का कटा हुआ सिर नहीं खोज पाई है इस मामले में पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों को आरोपी बनाया है।आरोपी बनाये गये लोगों के परिजन डीएम से पूरे मामले की जांच कराने की मांग करने के लिए आये थे।

ये भी पढ़ें...कुशीनगर: ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत

इसी बीच मृतक रामजुकामर का मामा दिख गया जिसके बाद महिलाओं को गुस्सा आ गया महिलाओं ने मृतक राजकुमार के मामा को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।महिलाएं व्यक्ति को लागतार पीटे जा रही थी लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे बचाने नहीं जा रहे थे।

पीड़ित की मां हाजिया खातून का आरोप था कि मृतक रामकुमार की शिनाख्त नहीं हुई है बावजूद इसके पुलिस अकारण परेशान कर रही है। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस खड्डा के भाजपा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के दबाव में निर्दोश लोगों को भी गिरफ्तार करके उनकी पिटाई कर रही है। इतना ही खड्डा पुलिस इस हत्या के मामले में कुछ लोगों को बेवजह फंसा रही है।महिलाओं का आरोप है कि राजकुमार ने खुद किसी और को मारकर अपना कपड़ा पहना दिया है और खुद फरार हो गया है।

एक इस मामले में जहां एक तरफ महिलाएं बेवजह कुछ लोगों को फंसाने का आरोप लगा रहीं है तो वहीं दूसरी मृतक राजकुमार का पिता चंद्रिका भी गंभीर आरोप लगा रहा है ।उसका कहना है कि राजकुमार के शव की पहचान भी अभी नहीं हुआ है और ना ही उसका सिर मिला है।मृतक राजकुमार के पिता ने पुलिस पर ही आरोप लगाते हुए कहा है पुलिस पूरी तरह से मनमानी कर रही है।

महिलाओं की पिटाई के शिकार व्यक्ति परशुराम ने बताया कि अपनी जमीन के मामले को लेकर डीएम से मिलने आया था जहां महिलाओं ने देख लिया और उनकी पिटाई करने लगी...जिस मामले की बात महिलाएं कर रहीं है उस मामले से मेरा कुछ लेने देना नहीं है।

ये भी पढ़ें...कुशीनगर- सहारनपुर में जहरीली शराब हुई मौतों के खिलाफ शराब बंदी संघर्ष समिति ने आबकारी मंत्री का पुतला फूंका

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story