×

Lucknow : गणतंत्र दिवस की परेड में राम मंदिर की झांकी ने मोहा मन, सैन्य ताकत के साथ दिखे विभिन्न संस्कृतियों के रंग

Lucknow :सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित राममंदिर की झांकी ने सभी को मोहित कर दिया। जिसमें भगवान श्रीरामलला की भक्ति और श्रद्धांजलि साफ़ नज़र आ रही थी।

Aakanksha Dixit
Written By Aakanksha Dixit
Published on: 26 Jan 2024 12:25 PM GMT (Updated on: 26 Jan 2024 12:53 PM GMT)
Uttar Pradesh
X

विधानभवन पर सुबह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तिरंगा फहराया source ; newstrack 

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 75वां गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधानभवन पर सुबह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तिरंगा फहराया, जिसमें उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। साथ ही उसी समय दोनों ने तिरंगे रंग के गब्बारों को हवा में उड़ा कर अपनी ख़ुशी जाहिर की।


राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अपने आवासों पर भी फहराया झंडा

इसके साथ ही, विभिन्न सुरक्षा बलों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष परेड करते हुए उन्हें सलामी दी। विधानभवन के सामने, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। सुरक्षा बलों ने विभिन्न उन्नत हथियारों-उपकरणों के साथ ही अपने विशिष्ट बैंडों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा' और 'हे पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश' जैसे गानों पर लखनऊ के विभिन्न स्कूलों के बच्चे ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा महिला होमगार्ड्स के मोटरसाइकिल दस्ते ने भी साहसिकऔर प्रसंशनीय प्रदर्शन किया। इसी के साथ, यूपी पुलिस के घुड़सवार दल और स्वान दल ने भी परेड में भाग लिया। साथ ही, फायर ब्रिगेड और डायल 112 ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए परेड में शामिल हुए। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों ने अपनी झांकियाँ निकालीं। इस दौरान, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित राममंदिर की झांकी ने सभी को मोहित कर दिया। इस श्रृंगारी झांकी को देखकर, परेड स्थल पूरा तालियों की गूंज से झूम उठा था, जिसमें भगवान श्रीरामलला की भक्ति और श्रद्धांजलि साफ़ नज़र आ रही थी।

source : Newstrack


अन्य विभागों ने भी दिखाई अपनी प्रतिभा

इन सब कार्यक्रमों के आलावा समारोह में लखनऊ विकास प्राधिकरण की झांकी, राजभवन की झांकी,उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की झांकी, भारत स्काउट गाइड की झांकी, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी, कृषि विभाग की झांकी, काशी तमिल संगमम की झांकी, वन एवं वन्यजीव विभाग की झांकी, यूपी संस्कृत संस्थानम की झांकी, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की झांकी, नगर विकास विभाग की झांकी, नगर निगम लखनऊ की झांकी, सीएमएस स्कूल की झांकी, जल जीवन मिशन की झांकी आदि ने सबका मन मोह लिया।

मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर आधुनिक लोकतंत्र के रूप में स्थापित अन्य तमाम देश जो अपने को सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन्होंने लंबे समय तक लिंग भेद के आधार पर महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। तमाम दबी कुचली परंपराओं को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से अलग किया था, लेकिन यह भारत के संविधान की महानता है कि भारत दुनिया का वो देश है, जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बातों को सुनिश्चित किया था कि देश के अंदर लिंग, जाति, मत-मजहब, क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा। देश संविधान में प्रत्येक वयस्क मतदाता को अपना मत करने का पूरा अधिकार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 1950 में भारत ने आजादी के उपरांत अपना संविधान लागू किया था। हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का सही बयान करता है। मुख्यमंत्री ने देश को उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने के लिए कर्तव्यनिष्ठ रहने की आग्रह की। इसके साथ ही संविधान के महत्वपूर्ण संदेशों के साथ, उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को नमन किया।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story