×

कुंभ: एयर बोट से वाराणसी और प्रयागराज के बीच आवागमन जल्द होगा शुरू: नितिन गडकरी

दिव्य कुम्भ भव्य कुम्भ, स्वच्छ एवं सुरक्षित कुम्भ का निरीक्षण करने शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रयागराज पहुंचे। भ्रमण के दौरान उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में भाग लिया। 

Aditya Mishra
Published on: 8 Feb 2019 2:31 PM GMT
कुंभ: एयर बोट से वाराणसी और प्रयागराज के बीच आवागमन जल्द होगा शुरू: नितिन गडकरी
X

आशीष पाण्डेय

कुंभ नगर: दिव्य कुम्भ भव्य कुम्भ, स्वच्छ एवं सुरक्षित कुम्भ का निरीक्षण करने शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रयागराज पहुंचे। भ्रमण के दौरान उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में भाग लिया। नितिन गडकरी ने संगम पर आकर पवित्र त्रिवेंणी में स्नान कर पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री के साथ हंसराज गंगाराम अहिर, राज्य मंत्री गृह मंत्रालय तथा उ.प्र. सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी स्नान किया।

इसके बाद सभी ने बांध स्थित लेटे हनुमान जी के दर्शन किए तथा किले में अक्षयवट व सरस्वती कूप का भी दर्शन किया। जल मार्ग से कम लागत में होती है वस्तुओं की ढुलाई: गडकरी गडकरी नितिन गडकरी कुंभ नगर के संगम क्षेत्र में किला घाट के समीप अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के कार्यक्रम पहुंचे। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस कार्यक्रम में उनके साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि प्रयागराज में चार रिवर पोर्ट बना रहें है। उसमें आज इस रिवर पोर्ट का उद्घाटन भी किया जा रहा है।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि फरवरी के अन्त या मार्च के प्रथम सप्ताह में एयर बोट से वाराणसी से प्रयागराज आवागमन शुरू किया जायेगा। इस एयर बोट मे अधिकतम 14 लोग बैठ सकेंगे तथा उसकी स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। सड़क व रेल व जहाज से वस्तुओं की ढुलाई की अपेक्षा जल मार्ग से सामनो को भिजवाने में लागत कम आती है।

ये भी पढ़ें...कुंभ: मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने संगम में किया स्नान, सुरक्षा व्यवस्था पर जताया संतोष

दिल्ली से प्रयागराज तक जलमार्ग से आने का डीपीआर तैयार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फरक्का से पटना तक रिवर ट्राफिक कन्ट्रोल सिस्टम का शुभारम्भ किया गया है। इस सिस्टम के द्वारा जलमार्ग पर चलने वाली बोट की मानिटरिंग भी की जा सकेगी। उन्होंने अन्तर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण की तरफ से 5500 करोड़ की परियोजना के कार्य कराये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जलमार्ग विकसित होने से अब उत्तर प्रदेश का आम और आलू, गुड़, चीनी आदि वस्तुएं दूर-दूराज इलाकों तक निर्यात किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से प्रयागराज तक जलमार्ग से आने का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। आने वाले समय मे लोग प्रयागराज से दिल्ली जलमार्ग से आया-जाया करेंगे। प्रयागराज में आधुनिक तकनीक की नावों का संचालन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि वाराणसी से हल्दिया और हल्दिया से फरक्का तक रिवर फ्रंट तक का विस्तार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रयाग से वाराणसी, हल्दिया, बांग्लादेश और म्यांमार तक का जलमार्ग बनाये जाने की कार्यवाही चल रही है।

प्रयागराज जिले के चहमुखी विकास के लिए काम कर सरकार: गडकरी

कुंभ नगर भ्रमण करने व विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत के बाद सेक्टर 2 स्थित राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में बनाये जा रहे राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज जिले व आस-पास के क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाओं का कार्य शुरु हो चुका है। कुछ परियोजनाओं का कार्य जल्द ही शुरु हो जायेगा।

एन.एच.-76 (ई) के प्रयागराज से मिर्जापुर तक की 50 किमी. लम्बी 240 करोड़ रुपयों की लागत की सड़क का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उसी मार्ग के दूसरे चरण के 228 करोड़ रुपये लागत की 37 किमी. सड़क का कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सड़क निधि के अन्तर्गत 398 करोड़ रुपये की लागत से 337 किमी. के 23 मार्गां का निर्माण कराया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रयागराज में नमामि गंगे परियोजना के विषय में केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि प्रयागराज को ए. से जी. तक के 7 सीवरेज श्रेणीं में और 1 उपनगरीय टाउनशिप में बॉटा गया है। नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत 779 किमी. सीवरेज प्रणाली सृजित करने और 191 एम.एल.डी. क्षमता के 8 एस.टी.पी. के निर्माण की 10 परियोजनाएं मंजूर की गयी हैं।

जिनकी अनुमानित लागत 2915.78 करोड़ रुपये है। 6 परियोजनाएं पूर्ण हो गयी हैं, 2 परियोजनाएं मार्च 2019 तक पूर्ण होंगी। उन्होंने बताया कि नैनी, फाफामऊ एवं झूसी क्षेत्र के लिए 72 एम.एल.डी. एस.टी.पी. क्षमता सहित 16.41 किमी सीवरेज प्रणाली का अवरोधन एवं डायवर्जन कार्य का हाल ही में कन्शेसन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए हैं।

उन्होंने बाताया कि प्रयागराज में कुम्भ-2019 के लिए उनके विभाग द्वारा 27500 शौचालय और 20000 यूरिनल के लिए 113 करोड़ रुपये, कूड़ा निस्तारण हेतु 16 हजार डस्टबिन और लाइनिंग बैग के लिए 3.6 करोड़ की सहायता तथा सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के लिए

16.68 करोड़ रुपये दिये गये हैं। कुम्भ के मद्देनजर 53 नालों के जैविक उपचार की परियोजना 109.71 करोड़ रुपये के लागत की 6 माह के लिए स्वीकृत की गयी हैं जो कार्यान्वित हो रही हैं। यह जैविक उपचार गंगा में तुरंत सफाई कराने के लिए किया जाता है जिससे गंगा मइया में निर्मलता देखी जा सके।

ये भी पढ़ें...समूचा विश्व कुंभ का गुणगान कर रहा है जिसके लिए PM बधाई के पात्र हैं: विजय रूपाणी

उन्होंने बताया कि गंगा बेसिन में 11 राज्य हैं। भारतीय जल संसाधनों में इसका 28 प्रतिशत योगदान है। गंगा नदी पर 43 प्रतिशत आबादी निर्भर है। इससे 1.3 करोड़ लोगों को जीविका मिलती है। इसमें 378 जीव-जन्तुओं की प्रजातियॉ पायी जाती हैं। गंगा भारत के 57 प्रतिशत भू-भाग को उपजाऊ बनाती है।

उन्होंने बताया कि निर्मलता के प्रयास में हमने 25563 करोड़ रुपये की लागत से गंगा पर 261 परियोजनाएं संचालित की हैं। जिनमें जैविक उपचार, ग्रामीण स्वच्छता, औद्योगिक प्रदूषण में कमी, घाट और मोक्षधामों का विकास, नदी सतह सफाई, नदी तट विकास, घाट सफाई, जैव विविधता संरक्षण, वनीकरण, गंगा टास्क फोर्स आदि प्रमुख हैं।

70 शहरो में सीवरेज से सम्बन्धित 136 परियोजनाएं मंजूर की गयी हैं। इनमें 31 परियोजनाएं पूरी हुयी हैं, 64 पर कार्य चल रहा है और 41 परियोजनाएं निविदा प्रक्रिया के तहत हैं। गंगा किनारे के 5 बेसिन राज्यों के गॉवों में 1 लाख 34 हजार हेक्टेयर भूमि में वृक्षारोपण किये जा रहे हैं। गंगा को निर्मल बनाने के लिए, गंगा के किनारे बसे गॉवों को खुले में शौच से मुक्त किया गया है।

गडकरी ने कहा कि इस कुम्भ में आज स्नान करके उन्होंने पाया कि संगम का पानी साफ है। अगले मार्च तक शत प्रतिशत गंगा साफ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि जलमार्ग फिर से शुरु होगा। बताया कि 12 सौ करोड़ रुपये देकर गंगोत्री, यमुनोत्री हेतु सड़का बनवाया

जा रहा है।

मंत्रियों ने गंगा विचार मंच के सदस्यों का किया उत्साह वर्धन

शुक्रवार को कुंभ नगर भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सेक्टर-1 में आम जनमानस की जानकारी एवं जागरुकता के लिए बनाये गये नमामि गंगे पंण्डाल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉलों पर लगाये गये गंगा संरक्षण के कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस मौके पर क्लीन गंगा फंड में उन्होंने 1 लाख रुपये की धनराशि का दान भी किया।

यहीं नहीं गंगा संरक्षण के कार्यक्रम से जुड़े गंगा प्रहरी तथा गंगा विचार मंच के सदस्यों से चर्चा की और उनका मनोबल भी बढ़ाया।

इस दौरान सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री को प्रसाद भी दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री समेत अन्य लोगों ने नमामि गंगे से जुड़े सदस्यों संग फोटो खिंचवाकर उनका उत्साह वर्धन किया।

ये भी पढ़ें...कुंभ 2019: कोई संगम की रेती पर तो कोई लहरों पर उंगलियों से लिख रहे मनौती

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story