×

किसान आंदोलन: भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव का आरोप, पैसे लेकर आंदोलन छोड़ा

राष्ट्रीय प्रमुख ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप को जलेबी खिला कर शांत करने का आरोप लगाया है। उसी के चलते भानू गुट के राष्ट्रीय प्रमुख ने आज अपने पद से स्तीफा दे दिया है।

Shraddha Khare
Published on: 29 Jan 2021 8:38 AM GMT
किसान आंदोलन: भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव का आरोप, पैसे लेकर आंदोलन छोड़ा
X
किसान आंदोलन: भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव का आरोप, पैसे लेकर आंदोलन छोड़ा photos (social media)

शामली : देश में कृषि कानून के विरोध में दिए जा रहे धरना प्रदर्शन पर राजनीति गरमा गई है। जिसके चलते दिल्ली के तीनों बॉर्डर पर लगभग 40 संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन दिया जा रहा था। वही 26 जनवरी को लाल किले पर झंडा लहराने के बाद आंदोलन दे रहे संगठनों में फूट पड़ गई है। जिसके चलते आंदोलनकारी संगठन अलग-अलग दिशा में भागते नजर आ रहे हैं तो कुछ संगठन अपनी आन बान और शान के लिए आज भी आंदोलन में डटे हुए है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर लगा आरोप

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर उन्हीं के साथ आंदोलन दे रहे संगठनों ने आरोप लगाते हुए आंदोलन छोड़कर भाग गए हैं। जिसके चलते आज भानु गुट के राष्ट्रीय प्रमुख ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप को जलेबी खिला कर शांत करने का आरोप लगाया है। उसी के चलते भानू गुट के राष्ट्रीय प्रमुख ने आज अपने पद से स्तीफा दे दिया है और भाकियू की महापंचायत में अपना योगदान देने के लिए मुजफ्फरनगर चले गए है।

राकेश टिकैत का रोने की वीडियो वायरल

आपको बता दें कि बीते कल दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की रोने की वीडियो वायरल होने के बाद किसानों में एक तरह का आक्रोश फैल गया है। जिसके चलते बीती रात ही राकेश टिकैत के बड़े भाई व बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खुले मंच से महापंचायत का ऐलान किया था। जिसको लेकर आज मुजफ्फरनगर में एक महापंचायत भी की जा रही है। वही अब इस महापंचायत में अपना सहयोग दे रहे भानु गुट के पूर्व राष्ट्रीय प्रमुख ने भानुगुट संगठन के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है।



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर जलेबी खिलाने का आरोप

वही भानु गुट के राष्ट्रीय प्रमुख ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर भानू प्रताप को पैसो के लिए जलेबी खिलाने का आरोप लगाया है। जिसके चलते आज भानु गुट के राष्ट्रीय प्रमुख अनिल मलिक ने खुले मंच से ऐलान करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल अनिल मलिक एक सामान्य किसान के रूप में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और संगठनों के साथ मिलकर किसान की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें…सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार की आत्महत्या पर इतना सन्नाटा क्यों है: शिवसेना



अनिल मलिक ने लाल किले पर झंडा फहराने वाले को बताया आतंकवादी

इतना ही नही भानु गुट के राष्ट्रीय प्रमुख रह चुके अनिल मलिक ने लाल किले पर झंडा फहराने वाले सिद्धू को सरकारी आतंकवादी बताया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह झण्डा बीजेपी सरकार के सरकारी आतंकवादी ने लहराया है और उसके झंडा लहराने के बाद अब किसान संगठन को बदनाम किया जा रहा है। किसान किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब हम मरने और मारने के लिए तैयार हैं चाहे सरकार किसी भी तरह की रणनीति अपनाए। हम उनको मुंहतोड़ जवाब देंगे।

रिपोर्ट : पंकज

ये भी पढ़ें… कोयला खनन केस: पश्चिम बंगाल में 10 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी जारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story