×

मजदूरी मांगना मजदूर को पड़ा भारी, फौजी ने ले ली जान, मामला दर्ज

Manali Rastogi
Published on: 27 Dec 2018 6:28 AM GMT
मजदूरी मांगना मजदूर को पड़ा भारी, फौजी ने ले ली जान, मामला दर्ज
X

बरेली: यूपी के बरेली में एक राजमिस्त्री को अपनी मजदूरी मांगने की कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ी है। पुलिस ने राजमिस्त्री की हत्या करने वाले आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला थाना बारादरी क्षेत्र की पशुपति कॉलोनी का मामला है।

यह भी पढ़ें: महिला की पिटाई का विडियो सोशल मीडिया में वायरल, मचा हडकंप

बीते बुधवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक फौजी ने एक राजमिस्त्री को उस समय अपनी गोली से उड़ा दिया जब मिस्त्री फौजी के घर अपनी मजदूरी लेने के तकादा करने गया था। इस घटना में राजमिस्त्री के साथ गया भाई भी घटना में घायल हो गया। बताया जाता है फौजी ने राजमिस्त्री के छोटे भाई के ऊपर जलती हुई लकड़ी से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, वित्त-गृह CM के पास, PWD पायलट को

मृतक नूर मोहम्मद के भाई सादाब ने घटना के बारे में बताया कि वह अपने भाई नूर के साथ रिटायर्ड फौजी के घर मजदूरी के बकाया 6500 रुपए लेने गए थे। कई बार तकादे करने के बावजूद फौजी नूर के मजदूरी के पैसे नहीं नहीं दे रहा था। जब वह एक बार फिर फौजी के घर तकादे के घर पहुंचे तो वह नाराज हो गया और बवाल काटने लगा इसके बाद विवाद बढ़ने लगा।

यह भी पढ़ें: विदेश में बेटे की हो चुकी है मौत, डेडबॉडी के लिए तीन महीने से भटक रहा परिवार

इसी विवाद में फौजी अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया और नूर पर फायर कर दिया जिसमे नूर की मौत हो गई और फौजी ने जलती हुई लकड़ी से उसे भी घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और फौजी ने बारादरी पुलिस के सामने यह कहकर खुद सरेंडर कर दिया की उसने अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई थी जिसके चलते नूर की मौत हो गई।

बारादरी ने पुलिस घटना के संबंध में फौजी और उसके बेटे के खिलाफ हत्या और हत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया। परिजनों के अनुसार 28 वर्षीय नूर की शादी एक साल पहले रेहाना से हुई थी। फिलहाल इस घटना से नूर के घर में कोहराम मचा है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story